Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में 16 निरीक्षक और 3 दरोगा नई जगह तैनात:पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, नौ थानों को मिले नए प्रभारी

    5 hours ago

    2

    0

    इटावा जिले में पुलिस विभाग में लंबे समय बाद बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बीते दिनों जिले में कार्यकाल पूरा होने के बाद कई इंस्पेक्टरों का गैर जनपदों में स्थानांतरण कर दिया गया था। इसके बाद कई थानों में प्रभारी सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टरों को चार्ज देकर कामकाज चलाया जा रहा था। अब एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार रात दो अलग-अलग आदेश जारी कर नए इंस्पेक्टरों और सब इंस्पेक्टरों को थानों और विभिन्न शाखाओं में तैनाती दी है। नौ थानों को मिले नए प्रभारी जारी आदेश के मुताबिक इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह को इकदिल, रंजना पाण्डेय को पछायगांव, ललितेश नारायण को सैफई, शिवनारायण सिंह को भरथना और सचिन कुमार को उसराहार थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं अमरेन्द्र बहादुर सिंह को साइबर थाना, संजेश कुमार को बिठौली, राधेश्याम को एएचटीयू और महेश कुमार को बलरई थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला थाने को भी नया प्रभारी इंस्पेक्टर राघवेन्द्र तिवारी को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं महिला उपनिरीक्षक अमृता पाण्डेय को मीडिया सेल से हटाकर महिला थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दो दरोगाओं को मिली जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर अमित कुमार को भरेंह थाने से हटाकर चकरनगर थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बलरई थानाध्यक्ष रहे सब इंस्पेक्टर आलोक कुमार को भरेंह थाने की जिम्मेदारी दी गई है। छह निरीक्षकों की अलग तैनाती वहीं दूसरे आदेश में छह निरीक्षकों को अलग-अलग सीओ के अधीन नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें राहुल कुमार भारतीय को न्यायालय सुरक्षा, नरेंद्र सिंह को वाचक, जय प्रकाश पाल को जन शिकायत प्रकोष्ठ और विनोद कुमार को चुनाव सेल में तैनात किया गया है। इसके अलावा अजय कुमार अवस्थी को एसओजी और राजीव पाण्डेय को अपराध शाखा के विवेचना विंग में जिम्मेदारी दी गई है। तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की ओर से जारी दोनों आदेशों में संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने और अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद थानों की कमान और विभिन्न शाखाओं की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धमकी के बाद धान के पुआल में लगाई आग:पूरा ढेर जलकर राख, प्रतापगढ़ में महिला ने एक परिवार के तीन लोगों पर लगाया आरोप
    Next Article
    यूपी में पीपीपी मॉडल से बनेंगे 72 नए बस स्टेशन:पहले चरण के 11 बस स्टेशनों पर निर्माण कार्य शुरू, दूसरे चरण की परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment