Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में 2738 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा:कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच संपन्न हुईं दोनों पालियों की परीक्षाएं

    8 hours ago

    1

    0

    इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई। जिले के 67 केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा कराई गई। कुल 2738 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मॉनीटरिंग सेल, कंट्रोल रूम और सचल दल पूरे समय सक्रिय रहे और कहीं से नकल की कोई सूचना नहीं मिली। शुक्रवार को की निर्धारित समय सारिणी के अनुसार परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में हाईस्कूल का सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट का कृषि शस्य विज्ञान विषय का प्रश्नपत्र हुआ। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा सम्पन्न कराई गई। सभी 67 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। प्रथम पाली में 19632 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 18373 उपस्थित रहे, जबकि 1259 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 22343 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 20864 ने परीक्षा दी और 1479 छात्र अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 2738 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए केंद्रों के मुख्य गेट पर ही परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। अनधिकृत सामग्री न होने की पुष्टि के बाद ही प्रवेश दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। सचल दलों ने लगातार भ्रमण किया, लेकिन किसी भी केंद्र पर नकल का मामला सामने नहीं आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हर्ष फायरिंग में वेटर को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार:ग्रेटर नोएडा में सगाई समारोह के दौरान हुई थी घटना
    Next Article
    अभिनेता अजय देवगन ने कल्याण ज्वेलर्स शोरूम का किया उद्घाटन:आगरा में जाम में फंसे, फैंस के बीच सेल्फी लेने की मची होड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment