Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में बिना परमिट रोडवेज बस सीज:जाम लगने की सूचना पर पहुंची थी ट्रैफिक प्रभारी, 17,500 का चालान, चालक से कहासुनी

    12 hours ago

    1

    0

    इटावा शहर में गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना परमिट चल रही रोडवेज बस को सीज कर दिया और 17,500 रुपये का चालान काटा। बस चालक चौधरी पेट्रोल पंप के पास सवारियां उतार और चढ़ा रहा था, जिससे सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस से चालक उलझ गया और जरूरी दस्तावेज भी नहीं दिखा सका, जिसके बाद बस को सीज कर दिया गया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम शहर कोतवाली क्षेत्र के चौधरी पेट्रोल पंप के पास जाम लगने की सूचना ट्रैफिक पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां UP 84 T 8729 नंबर की परिवहन निगम की बस सड़क किनारे सवारियां उतार और चढ़ा रही थी। बस इटावा, फर्रुखाबाद, बेवर और किशनी रूट पर संचालित होती है। बस के रुकने से पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई थी और यातायात बाधित हो गया था। चालक से कहासुनी, दस्तावेज नहीं दिखा पाया पुलिस के अनुसार जब बस चालक को सड़क पर वाहन खड़ा न करने और यातायात बाधित न करने की हिदायत दी गई तो वह ट्रैफिक पुलिस से बहस करने लगा। इसके बाद चालक अवनीश कुमार निवासी कुसमरा से बस के दस्तावेज मांगे गए। जांच के दौरान वह न तो अपना ड्राइविंग लाइसेंस दिखा सका और न ही बस का वैध परमिट प्रस्तुत कर पाया। कार्रवाई के बाद बस सीज दस्तावेजों की कमी और यातायात नियमों के उल्लंघन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बस को मौके पर ही सीज कर दिया। साथ ही 17,500 रुपये का चालान काटते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह ने कहा कि शहर में जाम की समस्या को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सामूहिक विवाह योजना में 34 जोड़ों का विवाह:एक ही पंडाल में हिंदू-मुस्लिम रीति-रिवाजों से संपन्न, विधायक ने दिए उपहार
    Next Article
    मैनपुरी डीएम ने सहकारी समितियों की सुस्ती पर लगाई फटकार:15 मार्च तक सभी बी-पैक्स को ई-पैक्स बनाने का दिया फरमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment