Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा मे हाईवे पर चाय विक्रेता की मौत:टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन चालक, काफी देर तक झाड़ियों में पड़े रहे

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में मनियामऊ के पास हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। काजी पेट्रोल पंप के पास चाय की दुकान चलाने वाले 58 वर्षीय राधेश्याम राजपूत की किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। इकदिल थाना क्षेत्र के गांव जगमोहनपुर निवासी राधेश्याम पुत्र मोहन लाल राजपूत काजी पेट्रोल पंप मनियामऊ के पास चाय की दुकान चलाते थे। वह खेतीबाड़ी का काम भी करते थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वह दुकान से शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह उछलकर सड़क किनारे खेत में झाड़ियों के बीच जा गिरे। घटना के बाद काफी देर तक वह वहीं पड़े रहे और किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। बेटे ने की तलाश करीब आधा घंटा बीतने के बाद जब राधेश्याम दुकान पर वापस नहीं लौटे तो उनके बेटे रंजीत को चिंता हुई। वह उन्हें देखने के लिए निकला और आसपास तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह दुकान से लगभग सौ मीटर दूर खेतों की ओर घायल हालत में पड़े मिले। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिवार पर टूटा दुख मृतक अपने पीछे पत्नी गुड्डी देवी, पुत्र रंजीत और इंद्रजीत तथा विवाहित पुत्री सरोज को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पंचनामा भरने के बाद दोपहर करीब एक बजे पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में सरसों के दाम 5 से 8 हजार पहुंचा:बेहतर पैदावार से किसानों की आय बढ़ी, रकबा 5100 हेक्टेयर हुआ
    Next Article
    अमरोहा में दिनदहाड़े कार पर फायरिंग,VIDEO:कार सवार दो युवक बाल-बाल बचे, मारपीट के बाद दी थी जान से मारने की धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment