Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में जीजा ने साली की हत्या की:होली पर भागकर शादी की थी; थाने पहुंचकर बोला- लाश घर पर पड़ी है, उठा लो

    5 hours ago

    1

    0

    इटावा में 35 साल के जीजा ने 18 साल की साली की हत्या कर दी। 4 दिन पहले होली के दिन वह साली को घर से भगाकर दिल्ली ले गया था। वहां एक मंदिर में शादी की। शनिवार सुबह वह दिल्ली से अपने घर पहुंचा। रात में उसका साली सुनैना से विवाद हो गया। गुस्से में ईंट मार-मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद खून से सना ईंट लेकर थाने पहुंचा। पुलिसवालों से बोला- मैंने हत्या कर दी। लाश घर पर पड़ी है। उठा लो। आरोपी विजय कुशवाहा दिल्ली में जल बोर्ड में संविदा पर मैकेनिक का काम करता है। 5 साल पहले उसने निशा कठेरिया से लव मैरिज की थी। उस वक्त भी दोनों ने भागकर शादी की थी। दोनों परिवारों ने बाद में रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। विजय और निशा का एक 3 साल बेटा भी है। 2 महीने पहले विजय का निशा से विवाद हो गया था। तब से निशा मायके में रह रही थी। इसी बीच, विजय का निशा की मौसेरी बहन सुनैना से अफेयर हो गया। पूरा मामला इटावा कोतवाली के करनपुरा इलाके का है। पुलिसवाले घर पहुंचे तो कमरे में खून बिखरा था आरोपी विजय के सरेंडर के बाद पुलिस उसके घर पहुंची। वहां शव कमरे में फर्श पर पड़ा था। चारों तरफ खून ही खून बिखरा था। पुलिस ने सुनैना के परिवार को सूचना दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी विजय कुशवाह के मां-बाप दिल्ली में ही उसके साथ रहते हैं। गांव में मकान-जमीन होने के चलते वह अक्सर यहां आया करता था। मृतक सुनैना के पिता रघुराज ने बताया- विजय का हमारे घर रोज का आना-जाना था। 4 मार्च को विजय हमारी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। वह उसे दिल्ली ले गया और वहीं शादी कर ली। हम लोगों ने फोन पर उससे बात की और उसे घर आने के लिए कहा। शनिवार शाम बेटी सुनैना ने अपनी मां को फोन किया। कहा था- मम्मी, हम घर आ जाएंगे, हमे मारना मत। रात करीब 3 बजे हमें कोतवाली से फोन आया कि जिला अस्पताल आ जाइए। जब हम वहां पहुंचे, तो देखा कि हमारी बेटी अस्पताल में स्ट्रेचर पर पड़ी थी। विजय ने उसे मार डाला था। विजय मेरी बेटी से उम्र में बहुत बड़ा है। पुलिस ने हमें बताया कि उसके शरीर पर चोट और गर्दन पर रस्सी के निशान मिले हैं। सुनैना के भाई शिवम ने कहा- हमने कई बार मम्मी से कहा था कि विजय को घर मत आने दो। लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी। ये होली से एक दिन पहले आया था। होली वाले दिन मेरी बहन को भगाकर ले गया। दिल्ली में मंदिर में शादी करके फोटो और वीडियो भी भेजे थे। पत्नी को मनाने जाता था तभी हुई साली से मुलाकात शिवम ने बताया- विजय का चाल-चलन ठीक नहीं है। 5 साल पहले हमारी मौसी की लड़की निशा को भी भगाकर शादी की थी। विजय और निशा के बीच पिछले दो महीने से अनबन चल रही है। विजय अक्सर अपनी पत्नी निशा को मनाने ससुराल बैदपुरा के बर्रा गांव आता था। वहीं पर उसकी मुलाकात सुनैना से हुई थी। सुनैना का घर भी उसी गांव में था। धीरे-धीरे दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। इसके बाद विजय सुनैना से मिलने लगा था। अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था शिवम ने बताया- जब 4 मार्च को विजय सुनैना को लेकर गया, तब हमने थाना सैफई में उसके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि हत्या की वारदात आरोपी ने खुद पुलिस को बताई। इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। अभी परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- मेरठ में पत्नी की हत्याकर पति ने दी जान:पानी के प्लांट में ऑपरेटर था, बेटा बोला- पापा-मम्मी में झगड़ा होता था मेरठ में शनिवार शाम पति-पत्नी के शव पानी के ट्रीटमेंट प्लांट में एक कमरे में मिले। पति का फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी का लाश बेड पर पड़ी थी। पत्नी की गला दबाकर हत्या की गई है। उसकी जबान बाहर निकली हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेरूत में इजरायल का बड़ा हमला, IRGC कुर्द्स फोर्स के टॉप कमांडर समेत 4 ढेर
    Next Article
    सपा की एक मैदान में 2 इफ्तार पार्टी पर खींचतान:कानपुर जिलाध्यक्ष बोले- संगठन से टकराव नहीं लेना चाहिए, विधायक बोले- मुझे नहीं बुलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment