Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में कंपनी गार्डन को मिली नई सौगात:सांसद जितेंद्र दोहरे ने ओपन जिम का किया उद्घाटन, नए पार्कों की उम्मीद बढ़ी

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा के डॉ राम मनोहर लोहिया पर्यावरणीय उद्यान में गेल इंडिया लिमिटेड के सीएसआर फंड से बनी बहुप्रतीक्षित ओपन जिम का उद्घाटन इटावा लोकसभा क्षेत्र के सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने फीता काटकर किया। इस दौरान लोहिया जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों की बड़ी मौजूदगी रही। ओपन जिम का हुआ विधिवत शुभारंभ उद्घाटन से पहले सांसद ने पार्क में स्थित लोहिया जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद फीता काटकर ओपन जिम जनता को समर्पित की गई। यह जिम गेल इंडिया लिमिटेड के सीएसआर फंड से तैयार की गई है, जिसका स्थानीय लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने की पहल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि हर सुबह बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और अन्य लोग मॉर्निंग वॉक के लिए कंपनी गार्डन आते हैं। ऐसे में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए ओपन जिम लगवाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने लोगों से इसका नियमित लाभ लेने की अपील की। महिलाओं के लिए अलग जिम का आश्वासन सांसद ने घोषणा की कि अगले छह महीने के भीतर महिलाओं के लिए अलग से ओपन जिम लगवाई जाएगी। साथ ही पार्क में रोशनी की बेहतर व्यवस्था के लिए हाई मास्ट लाइट भी जल्द स्थापित की जाएगी। उन्होंने बच्चों के पार्क का समय सुबह आठ बजे के बजाय पांच बजे से खोलने की बात भी रखी, जिसे उद्यान प्रभारी ने स्वीकार किया। सपा नेताओं ने जताया आभार समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उदय भान सिंह यादव ने कहा कि सांसद ने उनके अनुरोध पर ओपन जिम लगवाकर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए आगे भी संघर्ष किया जाएगा। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य ने कहा कि भविष्य में पार्क को और विकसित करने का प्रयास होगा। पार्क के विकास की उम्मीद जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत और व्यापारी नेता राजीव चंदेल ने भी सांसद का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पहले कंपनी गार्डन में लगने वाले शुल्क को हटाने के लिए आंदोलन किया गया था और आगे भी जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाई जाएगी। शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए नए पार्कों के निर्माण की भी उम्मीद जताई गई। उद्यान प्रभारी बृजेंद्र चौहान और प्रमोद शाक्य ने सांसद का स्वागत किया और पार्क की कमियों को जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ संजीव कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर कई स्थानीय पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में टॉप-10 थीम बेस्ड होलिक उत्सव:आज 3729 जगह जलाई जाएगी होलिका, रंगभरी होली 4 मार्च को
    Next Article
    ऑटो-रिक्शा ड्राइवर को शराब पिलाकर समलैंगिग सेक्स किया:आगरा में मार कर नाले में फेका, पहले पॉक्सो में जेल जा चुके हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment