Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में टॉप-10 थीम बेस्ड होलिक उत्सव:आज 3729 जगह जलाई जाएगी होलिका, रंगभरी होली 4 मार्च को

    5 hours ago

    1

    0

    होली पर्व-2026 को लेकर लखनऊ में सुरक्षा, यातायात और धार्मिक आयोजनों की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 2 मार्च को होलिका दहन और 3/4 मार्च को रंगोत्सव के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने 3729 होलिका स्थलों को चिह्लित कर विशेष पुलिस प्रबंध किए हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों, घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर आरती, हवन, शोभायात्रा, महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रशासन ने जहां 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की है। आयोजकों ने भी सौहार्दपूर्ण और पर्यावरण अनुकूल होली मनाने की अपील की है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त पढ़िए… इस वर्ष होलिका दहन की तिथि को लेकर श्रद्धालुओं में असमंजस बना हुआ है। लखनऊ के ज्योतिषाचार्य एस.एस. नागपाल के अनुसार, भद्रा रहित और प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा होलिका दहन के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। यदि भद्रा मध्य रात्रि से पहले समाप्त हो जाए तो उसके बाद दहन करना चाहिए, लेकिन यदि भद्रा आधी रात तक रहे तो भद्रा पुच्छ में दहन किया जा सकता है। भद्रा मुख में होलिका दहन करना शुभ नहीं माना जाता। काशी के ऋषिकेश पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 2 मार्च को शाम 5:18 बजे से शुरू होकर 3 मार्च को शाम 4:33 बजे तक रहेगी। भद्रा 2 मार्च शाम 5:18 बजे से 3 मार्च सुबह 4:56 बजे तक रहेगी। ऐ से में होलिका दहन 2 मार्च को रात 12:50 से 2:02 बजे तक भद्रा पुच्छ में या 3 मार्च को सुबह 4:56 बजे के बाद भद्रा समाप्ति के पश्चात करना श्रेयस्कर रहेगा। रंगभरी होली 4 मार्च को खेली जाएगी। 3 मार्च को दोपहर 3:21 से शाम 6:46 बजे तक चंद्रग्रहण रहेगा। सूतक सुबह 9:20 बजे से लागू होगा, इसलिए इस अवधि में होली से जुड़े मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। मनकामेश्वर मंदिर में होलिका पूजन और मां गोमती की आरती डालीगंज स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य द्वार पर 2 मार्च को शाम 5 बजे होलिका पूजन किया जाएगा। फाल्गुन पूर्णिमा पर शाम 6 बजे उपवन घाट पर मां गोमती की भव्य आरती आयोजित होगी। कार्यक्रम का संचालन महंत देव्यागिरी जी महाराज के मार्गदर्शन में किया जाएगा। विज्ञान सरोवर तीर्थ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन गोमतीनगर के विज्ञान सरोवर तीर्थ एवं स्वामी सत्यप्रकाश पार्क में 2 मार्च को शाम 8:15 बजे होलिका दहन किया जाएगा। आयोजन वैज्ञानिक स्वामी सत्यप्रकाश वेद विज्ञान सेवा समिति, विज्ञानखण्ड द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घी, नवान्न, फूल, इत्र, गुलाब जल और चंदन से परंपरागत आहुति दी जाएगी। केमिकल रंग और अबीर-गुलाल के प्रयोग से बचने की अपील की गई है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे। ऐशबाग में निकलेगी नरसिंह भगवान की रंगभरी शोभायात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और श्री नरसिंह भगवान होलीकोत्सव यात्रा समिति की ओर से 2 मार्च को दोपहर 12 बजे रामलीला ग्राउंड, ऐशबाग में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। इसमें रंगभरी शोभायात्रा और होलीकोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की जाएगी। झूलेलाल वाटिका से कुड़िया घाट तक सांस्कृतिक आयोजन पूर्णिमा के अवसर पर झूलेलाल वाटिका में सनातन महासभा द्वारा 149वीं आदि गंगा मां गोमती महाआरती और फूलों की होली का आयोजन शाम 6:30 बजे किया जाएगा। वहीं लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से कुड़िया घाट पर शाम 4 बजे होली केंद्रित लोक चौपाल आयोजित होगी। 3729 होलिका स्थल चिह्नित, 14 कंपनी PAC तैनात लखनऊ पुलिस के अनुसार, होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शहर में कुल 3729 होलिका दहन स्थलों को चिह्नित किया गया है। 2 मार्च को होलिका दहन और 3/4 मार्च को रंगोत्सव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 4 एडीसीपी, 12 एसीपी, 19 निरीक्षक, 72 उपनिरीक्षक और 400 आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 22 निरीक्षक, 75 उपनिरीक्षक, 80 होमगार्ड और 660 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 14 कंपनी PAC, वायरलेस यूनिट और एलआईयू की टीमें भी सक्रिय रहेंगी। रियल टाइम मॉनिटरिंग और ट्रैफिक डायवर्जन प्लान होली के दौरान पूरे शहर की 24×7 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके लिए विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी। भीड़ प्रबंधन के लिए संयुक्त ब्रीफिंग और मॉक ड्रिल पहले ही कराई जा चुकी है। आयोजन स्थलों के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस की ओर से अलग से यातायात एडवाइजरी जारी की जाएगी, ताकि आमजन को असुविधा न हो। 3 और 4 मार्च को बाजार बंद रखने का सुझाव शहर के कुछ व्यापारिक संगठनों की ओर से सुझाव दिया गया है कि 3 और 4 मार्च को रंग खेलने की संभावना को देखते हुए बाजार बंद रखे जाएं। उनका कहना है कि इससे बच्चों और परिवारों के साथ सुरक्षित माहौल में त्योहार मनाने का अवसर मिलेगा। पुलिस की अपील: सौहार्द बनाए रखें, निर्देशों का करें पालन ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार ने आमजन से अपील की है कि होली को शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से मनाएं। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यातायात डायवर्जन का पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार को सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, लेकिन जनसहयोग के बिना यह संभव नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में यमुना नदी में मिला सहायक अध्यापक का शव:5 दिन से थे लापता, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया
    Next Article
    इटावा में कंपनी गार्डन को मिली नई सौगात:सांसद जितेंद्र दोहरे ने ओपन जिम का किया उद्घाटन, नए पार्कों की उम्मीद बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment