Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में कांवड़ियों की सुविधा के लिए प्रशासन सख्त:मुख्य मार्गों से हटाया गया अतिक्रमण, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ उतरे सड़कों पर

    10 hours ago

    1

    0

    इटावा में महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। श्रृंगीरामपुर से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों को शहर के अंदर किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में मुख्य मार्गों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। पुलिस और नगर पालिका की टीम पूरे समय मौके पर मौजूद रही। महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िए श्रृंगीरामपुर से जल लेकर विभिन्न जिलों की ओर जाते हैं। इन दिनों शहर के रास्तों पर भीड़ बढ़ जाती है और कई जगह जाम की स्थिति बनती है, जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कत होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पहले से ही कार्रवाई शुरू कर दी। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अस्थाई कब्जे हटवाए गए और पूरे मार्ग को साफ कराया गया, ताकि कांवड़ियों का जत्था बिना रुकावट आगे बढ़ सके। अभियान के तहत भरथना चौराहा से साबितगंज चौराहा तक, फिर साबितगंज से तहसील चौराहा और तहसील चौराहा से पचराहा, छैराहा होते हुए टीटी चौराहा तक अतिक्रमण हटाया गया। इन स्थानों पर लगे ठेले, अस्थाई ढांचे और दुकानों के बाहर बढ़ाया गया सामान हटवाया गया। प्रशासन ने बताया कि इन्हीं मार्गों से मध्य प्रदेश के भिंड, ग्वालियर और मुरैना सहित अन्य क्षेत्रों से आने वाले अधिकतर कांवड़िए गुजरते हैं। इसलिए इन रास्तों को पूरी तरह खाली रखना जरूरी था, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की रुकावट या जाम की समस्या न हो। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर, सीओ सिटी अभय नारायण राय और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र मौके पर मौजूद रहे। उनके साथ कोतवाली पुलिस बल भी तैनात रहा और पूरे अभियान की निगरानी की गई। अधिकारियों ने साफ किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर लगातार नजर रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर आगे भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में चला अतिक्रमण अभियान:शिव बारात से पहले ओवरब्रिज के नीचे का एरिया खाली कराया गया, भक्त लगाएंगे स्टॉल
    Next Article
    कांवड़ियों के लिए विशेष सेवा शिविर लगाया गया:स्वप्नाशीष सेवा समिति ने चिनहट-फैजाबाद मार्ग पर किया आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment