Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में चला अतिक्रमण अभियान:शिव बारात से पहले ओवरब्रिज के नीचे का एरिया खाली कराया गया, भक्त लगाएंगे स्टॉल

    11 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर नगर में आगामी शिव बारात के सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने ओवरब्रिज के नीचे से अवैध कब्जे हटाए। इस कार्रवाई के दौरान ओवरब्रिज के नीचे अस्थायी रूप से लगाए गए ठेले, दुकानें और अन्य अवैध निर्माणों को हटाया गया। दरअसल, शिव बारात के समय ओवरब्रिज के नीचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं और यहीं प्रसाद वितरण के स्टॉल भी लगाए जाते हैं। भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह कदम उठाया गया। प्रशासन ने अभियान से एक दिन पहले ही दुकानदारों को मौखिक और लिखित रूप से चेतावनी दी थी कि वे अपना सामान हटा लें, ताकि आयोजन में कोई बाधा न आए। हालांकि, चेतावनी के बावजूद कई दुकानदारों ने सामान नहीं हटाया। इसके बाद नगर पालिका और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियान चलाया। नगर पालिका कर्मचारियों ने बांस-बल्ली, टीन शेड, तख्त और अन्य जब्त करने योग्य सामग्री को हटाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर नगर पालिका परिसर भेज दिया। अभियान के दौरान किसी भी विरोध या अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी शिव बारात के मद्देनजर ओवरब्रिज के नीचे का अतिक्रमण हटाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिव बारात मार्ग और उससे जुड़े स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की प्राथमिकता आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है, इसलिए आवश्यकता पड़ने पर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉ. शकुंतला मिश्रा विवि का विशेष शिविर:काकोरी के मौंदा गांव में छात्रों संग ग्रामीणों ने समझा विकास
    Next Article
    इटावा में कांवड़ियों की सुविधा के लिए प्रशासन सख्त:मुख्य मार्गों से हटाया गया अतिक्रमण, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ उतरे सड़कों पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment