Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में सिपाही की पत्नी ने युवक को पीटा: VIDEO:फार्मा छात्र के सिर में चोट, बोला- घर के बाहर गंदगी फैला रहे थे

    5 hours ago

    1

    0

    इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईटीआई विशाल नगर अड्डा जालिम में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मामूली विवाद को लेकर 25 साल के फार्मा छात्र विवेक पाल के साथ मारपीट कर दी गई। आरोप है कि सिपाही राजू यादव, उसकी दबंग पत्नी पूजा यादव और दो अन्य लोगों ने युवक की पिटाई की। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। विवेक पाल पुत्र वीरेंद्र पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घर के सामने रहने वाले राजू यादव के घर से पानी बहाकर आए दिन उसके दरवाजे के बाहर गंदगी कर दी जाती है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे भी घर से पानी बहाकर गंदगी की गई। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। पीड़ित के मुताबिक राजू यादव, पूजा यादव, प्रदीप और सरोज ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि क्रिकेट बैट से उसके सिर पर हमला किया गया। मारपीट में विवेक के सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। परिवार के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया और सिविल लाइन थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। सीसीटीवी में महिला बल्ला लेकर दिखी मारपीट से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक महिला हाथ में क्रिकेट बैट लेकर युवक पर हमला करती दिखाई दे रही है। पीड़ित ने महिला की पहचान राजू यादव की पत्नी पूजा यादव के रूप में की है। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर इलाके में चर्चा है। 12 साल से विवाद चल रहा विवेक ने आरोप लगाया कि पड़ोसी परिवार के साथ करीब 12 से 13 वर्षों से किसी न किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है। उसका कहना है कि घर के बाहर गंदा पानी बहाने को लेकर कई बार विरोध किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसके साथ मारपीट कर दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में कांवड़ यात्रा के चलते स्कूल बंद:बरेली-मथुरा हाईवे पर रूट डायवर्जन, सोमवार तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
    Next Article
    लखीमपुर-खीरी में चारा लाते समय मोहाना नदी में हादसा:नाव डूबने से दो लोग लापता, प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment