Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में कांवड़ यात्रा के चलते स्कूल बंद:बरेली-मथुरा हाईवे पर रूट डायवर्जन, सोमवार तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

    10 hours ago

    1

    0

    बदायूं में सावन के अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को देखते हुए शुक्रवार रात से बरेली-मथुरा हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। वहीं, इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल-कॉलेज मंगलवार तक बंद रहेंगे। कछला गंगाघाट से पूरे सावन लाखों कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना होते हैं। खासकर शुक्रवार से सोमवार तक गंगाघाट और आसपास के मार्गों पर कांवड़ियों की भारी भीड़ रहती है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पारंपरिक रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। देखें, 3 तस्वीरें… शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना भी बदायूं पहुंचे। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा की और उन्हें फल वितरित किए। मंत्री ने अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य और पूर्व ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ACO कार्रवाई के विरोध में लेखपालों का धरना:पीलीभीत में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
    Next Article
    इटावा में सिपाही की पत्नी ने युवक को पीटा: VIDEO:फार्मा छात्र के सिर में चोट, बोला- घर के बाहर गंदगी फैला रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment