Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में तीन एंबुलेंस दो घंटे जाम में फंसीं:भोगनीपुर गंग नहर पुल पर ओवरलोड डंपरों से ट्रैफिक ब्लॉक, लोगों के पसीने छूटे

    5 hours ago

    1

    0

    इटावा के जसवंतनगर कचौरा घाट मार्ग स्थित भोगनीपुर गंग नहर पुल पर मंगलवार देर शाम ओवरलोड गिट्टी से भरे डंपरों के आमने सामने आ जाने से भीषण जाम लग गया। इस दौरान इमरजेंसी सेवा की तीन एंबुलेंस भी करीब दो घंटे तक जाम में फंसी रहीं। एंबुलेंस में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ी, जबकि सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्री परेशान होते रहे। ओवरलोड डंपरों से बाधित हुआ यातायात बताया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग को आगरा जिले के साथ राजस्थान और मध्यप्रदेश से जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित भोगनीपुर गंग नहर पुल पर ओवरलोड गिट्टी से भरे डंपर आमने सामने आ गए। पुल संकरा होने के कारण दोनों ओर से वाहनों का निकलना बंद हो गया और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। दो घंटे तक जाम में फंसी रहीं एंबुलेंस जाम इतना भीषण था कि इमरजेंसी सेवा देने वाली तीन एंबुलेंस भी करीब दो घंटे तक फंसी रहीं। एंबुलेंस में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों ओर ट्रक, डंपर, कार और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया जाम जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और डंपरों को हटवाकर धीरे धीरे जाम खुलवाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका और फंसी हुई एंबुलेंसों को प्राथमिकता के आधार पर निकलवाया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में घर व कपड़े की दुकान में लगी आग:घंटाघर मार्केट में मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने शुरू किया रेस्क्यू
    Next Article
    यूपी में शराब दुकानों की ई-लॉटरी शुरू:1793 दुकानों का होगा आवंटन, लखनऊ में 202 के लिए आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment