Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला:पति-पत्नी में मोबाइल टूटने पर हुआ था विवाद, महिला ने थाने जाने की कही थी बात

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में मंगलवार देर शाम एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में सनसनी फैल गई। शुरुआती जानकारी में घरेलू विवाद को कारण बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई है। अकबरपुर गांव निवासी रुवी, पत्नी दीपक उर्फ डीके, का शव कमरे के अंदर पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। मंगलवार शाम जब दीपक की मां कमरे में पहुंचीं तो यह दृश्य देखकर वह घबरा गईं और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस रात करीब 9 बजे मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मोबाइल टूटने को लेकर तीन दिन से चल रहा था विवाद ग्रामीणों के अनुसार पिछले तीन दिनों से पति-पत्नी के बीच मोबाइल टूटने को लेकर लगातार विवाद हो रहा था। मंगलवार दोपहर भी दोनों के बीच झगड़ा और मारपीट हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाद से परेशान रुवी घर से बाहर निकलकर पड़ोसियों से थाने चलने की बात कर रही थी। इसके कुछ समय बाद शाम को उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार घटना के समय घर के दरवाजे खुले हुए थे और ससुराल पक्ष के लोग बाहर बताए जा रहे हैं। मृतका की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी और उसके दो बेटे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सौरभ सिंह के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवध विश्वविद्यालय के नए विषय समूह पर आपत्ति:नई शिक्षा नीति का उल्लंघन, छात्रों के विषय चयन की स्वतंत्रता बाधित
    Next Article
    मऊ में जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने संभाला कार्यभार:शासन की प्राथमिकताओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment