Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा पुलिस लाइन में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी:पुलिस परिवार ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, बच्चों ने मोहा मन

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पुलिस परिवार ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव और उनकी पत्नी रीना श्रीवास्तव की मौजूदगी में मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई और बाल गोपाल का भव्य श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रीना श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव और उनकी पत्नी ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारीजनों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। बच्चों ने दिखाई बाल लीलाएं जन्माष्टमी कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जीवन प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भक्ति गीतों और श्रीकृष्ण भजनों पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया। पुलिस परिवार के सदस्यों ने भी उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस परिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, कर्तव्य, धर्म और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। डीएम समेत अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष सिंह समेत प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवारजनों ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और भक्तिभाव के साथ पर्व मनाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में 70वीं जनपदीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित:विभिन्न आयु और भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया
    Next Article
    AI से पढ़ाई आसान, लेकिन छात्रों की सोच पर असर:मेरठ में टीचर्स डे पर शिक्षक बोले- तकनीक का इस्तेमाल करें, उस पर निर्भर न हों

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment