Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंदिरा गांधी के हत्यारे का बेटा लड़ेगा पंजाब चुनाव:खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की पार्टी ने केहर सिंह के बेटे को बस्सी पठाना से कैंडिडेट बनाया

    1 day ago

    1

    0

    पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। अकाली दल (वारिस पंजाब दे) पंजाब ने चुनाव के लिए अपना पहला उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने बस्सी पठाना विधानसभा सीट से सतवंत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। सतवंत, केहर सिंह के बेटे हैं, जिसे इंदिरा गांधी हत्याकांड में फांसी हुई थी। सतवंत सिंह की उम्मीदवारी की घोषणा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तरसेम सिंह ने की। इस दौरान सांसद सरबजीत सिंह खालसा भी मौजूद रहे। तरसेम सिंह जेल में बंद खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह के पिता हैं। अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने सतवंत को 2027 के लिए अपना पहला उम्मीदवार बनाकर यह संकेत दिया है कि पार्टी बस्सी पठाना में धार्मिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि वाले चेहरे को सामने रखकर चुनावी मैदान तैयार करना चाहती है। केहर सिंह को 1989 में फांसी हुई थी पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर 1984 को उनके दो सुरक्षाकर्मियों बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। केहर सिंह भी हत्या की साजिश में शामिल था। अदालत ने उसे आपराधिक साजिश का दोषी ठहराया और मौत की सजा सुनाई। 6 जनवरी 1989 को तिहाड़ जेल में उसे फांसी दी गई। अमृतपाल सिंह ने जेल से चुनाव जीता निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह, ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं। उन्होंने 2022 में संगठन की कमान संभाली और पंजाब में सिख धर्म के मुद्दों को लेकर सक्रिय हुए। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में जेल में रहते हुए खडूर साहिब सीट से जीत हासिल की थी। अमृतपाल को 2023 में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत जेल में हैं। अब उनके पिता तरसेम सिंह पार्टी को चला रहे हैं। कौन हैं फरीदकोट सांसद सरबजीत सिंह खालसा सरबजीत सिंह खालसा फरीदकोट लोकसभा सीट से सांसद हैं। वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले बेअंत सिंह के बेटे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने फरीदकोट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की। चुनाव के दौरान उन्होंने पंथक मुद्दों, सिख अधिकारों और पंजाब से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से उठाया। सरबजीत सिंह खालसा अब अकाली दल (वारिस पंजाब दे) से जुड़े राजनीतिक प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और पार्टी की चुनावी रणनीति में उनका नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। *********** ये खबर भी पढ़ें: पंजाब- पंथक पॉलिटिक्स में बढ़ता खालिस्तान समर्थक MP का कद: जेल से चुनाव लड़ेंगे, अकाली नेता साथ आ रहे; जानिए 2027 में किस पार्टी को ज्यादा नुकसान अकाली दल (वारिस पंजाब दे) पार्टी ने PM नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को संसद के मानसून सत्र में शामिल होने की इजाजत देने की मांग की है, ताकि अमृतपाल अपने संसदीय क्षेत्र के मुद्दे संसद में उठा सकें। इसे लेकर पार्टी के महासचिव मनदीप सिंह सिद्धू ने चिट्‌ठी लिखी। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा के झारखंड बंद का मिलाजुला असर:स्कूल–दफ्तर खुले, कई जगह बाजार बंद; विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प हुई थी
    Next Article
    खबर हटके- डस्टबिन पहनकर चुनाव लड़ रहा शख्स:चोरों से बचाने खेत में ₹5 लाख गाड़े, दीमक खा गई; गर्मी में तरबूज पकड़कर सो रहे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment