Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंदिरा गांधी के हत्यारे का बेटा लड़ेगा पंजाब चुनाव:खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की पार्टी ने केहर सिंह के बेटे को कैंडिडेट बनाया

    7 hours ago

    1

    0

    अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 चुनाव के लिए अपना पहला उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने बस्सी पठाना विधानसभा सीट से सतवंत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। सतवंत, केहर सिंह के बेटे हैं, जिसे इंदिरा गांधी हत्याकांड में फांसी हुई थी। सतवंत सिंह की उम्मीदवारी की घोषणा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तरसेम सिंह ने की। तरसेम सिंह जेल में बंद खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह के पिता हैं। इंदिरा गांधी के हत्यारे बेअंत की बेटी भी लड़ेंगी चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले बेअंत सिंह की बेटी अमृत कौर ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में बस्सी पठाना से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। अमृत कौर मलोया ने स्पष्ट किया कि बस्सी पठाना से चुनाव लड़ने का फैसला पूरी तरह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। सांसद अमृतपाल होंगे CM फेस करीब 4 महीने पहले अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने अमृतपाल को सीएम फेस बनाने की घोषणा की थी। पार्टी से जुड़े नेता पंजाब में पंथक मुद्दों, सिख अधिकारों और युवाओं से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने की बात कह रहे हैं। अमृतपाल अभी असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। उन्होंने जेल से ही 2024 में खडूर साहिब से बतौर निर्दलीय लोकसभा का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। सतवंत के पिता केहर को 1989 में फांसी हुई पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर 1984 को उनके दो सुरक्षाकर्मियों बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। केहर सिंह भी हत्या की साजिश में शामिल था। अदालत ने उसे आपराधिक साजिश का दोषी ठहराया और मौत की सजा सुनाई। 6 जनवरी 1989 को तिहाड़ जेल में उसे फांसी दी गई। इंदिरा की हत्या में शामिल बेअंत के बेटे भी वारिस पंजाब से जुड़े सरबजीत सिंह खालसा फरीदकोट लोकसभा सीट से सांसद हैं। वे वारिस पंजाब दे पार्टी की चुनावी रणनीति में उनका नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। सरबजीत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले बेअंत सिंह के बेटे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने फरीदकोट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की। एक्टर दीप सिद्धू के बाद अमृतपाल ने संभाली पार्टी *********** ये खबर भी पढ़ें: पंजाब- पंथक पॉलिटिक्स में बढ़ता खालिस्तान समर्थक MP का कद: जेल से चुनाव लड़ेंगे, अकाली नेता साथ आ रहे; जानिए 2027 में किस पार्टी को ज्यादा नुकसान अकाली दल (वारिस पंजाब दे) पार्टी ने PM नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को संसद के मानसून सत्र में शामिल होने की इजाजत देने की मांग की है, ताकि अमृतपाल अपने संसदीय क्षेत्र के मुद्दे संसद में उठा सकें। इसे लेकर पार्टी के महासचिव मनदीप सिंह सिद्धू ने चिट्‌ठी लिखी। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:नशेड़ियों के VIDEO पर फंसे भज्जी, रेप केस में डेरा प्रमुख को झटका; मंदिर में युवती की रील पर बवाल
    Next Article
    मंत्री का दावा- हेमंत सोरेन की हत्या की कोशिश हुई:झारखंड CM बोले- विपक्ष परजीवी की तरह, छात्रों का चोला पहनकर राजनीति कर रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment