Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला:भीड़ में बैठे युवक ने चलाई गोली, लखनऊ में सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए बुधवार को सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मॉकड्रिल आयोजित की गई। सीएम कालिदास मार्ग स्थित आवास से निजी कार्यक्रम में शामिल होने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे थे। इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर भाषण के दौरान हमले की काल्पनिक स्थिति बनाकर सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता जांची गई। मॉकड्रिल के तहत एक युवक द्वारा फायरिंग किए जाने का सीन बनाया गया। जिसमें मुख्यमंत्री के घायल होने की स्थिति दर्शाई गई। जैसे ही फायरिंग का अलर्ट मिला, एनएसजी कमांडो ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए मुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मियों ने घायल अवस्था में मुख्यमंत्री को इलाज के लिए ले जाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। अधिकारियों के मुताबिक यह पूरी प्रक्रिया वीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल और आपात प्रतिक्रिया समय को परखने के उद्देश्य से की गई। लोहिया अस्पताल हुआ अलर्ट गोली चलने के बाद तुरंत लोहिया अस्पताल को अलर्ट भेजा गया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मी और अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। वहां आए मरीजों को तुरंत एक तरफ रोक दिया गया और काफिले को अंदर जाने का रास्ता तैयार किया गया हालांकि हालत गंभीर देखते हुए एयरपोर्ट से दिल्ली भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर एसपी ने कई SI के कार्यक्षेत्र बदले:उपेंद्र मलिक आबकारी चौकी प्रभारी, बादशाह खान को नगीना देहात भेजा गया
    Next Article
    VIDEO: पाकिस्तान की हार से बौखलाए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर, लाइव TV शो में भिड़े हफीज और सकलैन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment