Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंदौर में चौकीदार पर दो बार कार चढ़ाई, मौत:टाउनशिप में जबरन घुसने से रोका था; थप्पड़ मारा फिर रिश्तेदार समेत दोनों को कुचला

    9 hours ago

    1

    0

    इंदौर के लसूड़िया इलाके में टाउनशिप में कार लेकर जबरन घुसने से रोकने पर चौकीदार को कार से कुचलकर मार डाला। विवाद के दौरान आरोपी ने पहले चौकीदार को थप्पड़ मारा। इसके बाद कार मोड़कर आया और चौकीदार और उसके रिश्तेदार को कुचल दिया। इतने पर भी जी नहीं भरा तो आरोपी दोबारा कार लेकर लौटा और चौकीदार को फिर कुचलकर भाग निकला। गंभीर हालत में चौकीदार को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे में उसका रिश्तेदार भी घायल हुआ है। टीआई राजकुमार यादव के मुताबिक, घटना द एक्जोटिका टाउनशिप के गेट के पास बुधवार रात करीब 10 बजे की है। अरडिया गांव निवासी राजा उर्फ कमल कुमावत अपने दोस्तों के साथ कार लेकर टाउनशिप में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। वहां तैनात चौकीदार धर्मेंद्र पुत्र रामचंद मालवीय ने उसे रोक दिया। उस समय धर्मेंद्र के साथ उसका रिश्तेदार गोविंद भी मौजूद था। पहले थप्पड़ मारा, फिर मालिक से कराई बात धर्मेंद्र के चाचा मनोहर ने बताया कि प्रवेश को लेकर विवाद के दौरान राजा ने धर्मेंद्र को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद टाउनशिप के मालिक से मोबाइल पर उसकी बात कराई गई। मालिक ने राजा को कार लेकर वहां से जाने के लिए कहा। इसके बाद वह कार लेकर बाहर चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद राजा कार लेकर वापस आया और धर्मेंद्र व गोविंद पर कार चढ़ा दी। हादसे में गोविंद के पैर में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद आरोपी ने कार को फिर पलटाया और दूसरी बार धर्मेंद्र के ऊपर चढ़ाकर मौके से भाग गया। मृतक के परिवार में पत्नी, दो बच्चे और मां गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को परिजन एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। धर्मेंद्र करीब एक साल से टाउनशिप में चौकीदारी कर रहा था और मूल रूप से देवास का रहने वाला था। उसके परिवार में पत्नी, दो बच्चे और मां हैं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और घटना के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद चंडीगढ़ प्रशासन अलर्ट:कंट्रोल रूम बनाया, अपील- लापता लोगों की जानकारी साझा करें; जानकारी जुटाई जाएगी
    Next Article
    उज्जैन में करणी सेना के गुट भिड़े, 2 की हत्या:शराब पार्टी में कहासुनी के बाद हथियारबंद साथियों को बुलाया; गाड़ियों के शीशे भी तोड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment