Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान घर जला, 8 मौतें:4 घायल; घर के डिजिटल लॉक नहीं खुले; लोग अंदर फंसे रह गए

    7 hours ago

    1

    0

    इंदौर में इलेक्ट्रिक कार (टाटा पंच) में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। मारे गए लोगों में से 6 मनोज के रिश्तेदार थे, जो मंगलवार को बिहार के किशनगंज से आए थे। घटना बुधवार तड़के 3.30 से 4 बजे के बीच बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी की है। पुलिस के अनुसार, कार से घर तक फैली आग ने अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। बिजली सप्लाई बंद होने से घर में लगे डिजिटल लॉक खुल नहीं पाए। अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आसपास के रहवासियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सूचना देने के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। हादसे से जुड़ी फोटोज… खबर से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्यसभा में 59 सांसदों को विदाई, पीएम बोले-सदन एक यूनिवर्सिटी:खड़गे ने पूर्व पीएम देवगौड़ा से कहा- आपने मुहूर्त हमारे देखा, शादी मोदीजी के साथ की
    Next Article
    गुजरात विधानसभा परिसर में बम की धमकी:ईमेल में लिखा- मुंद्रा पोर्ट पर मिसाइल हमले करेंगे, मोदी-शाह-सीएम को बताया हिंदू चरमपंथी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment