Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंदिरा नहर में बहते मिले सैकड़ों गोवंश के शव:राहगीरों की सूचना पर प्रशासन जागा, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

    3 hours ago

    1

    0

    बछरावां क्षेत्र की इंदिरा नहर में सैकड़ों गोवंश के शव बहते हुए पाए गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने नहर में लगातार शवों को बहते देखा, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार को इंदिरा नहर के किनारे मौजूद लोगों ने पानी के साथ बड़ी संख्या में मृत गोवंशों को बहते देखा। यह खबर तेजी से आसपास के गांवों और कस्बों में फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि नहर में शवों के बहने का सिलसिला काफी देर तक जारी रहा। इस घटना से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि गोवंशों को किसी स्थान पर मारकर या मरने के बाद नहर में फेंका गया होगा। इस पूरे मामले को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आगे बैराज पर वेरिफिकेशन लगाकर इन गांव वंश के शवों को बाहर निकल जाए जिससे जो पानी दूषित हो रहा है वह दूषित होने से बचे। और इसका पता लगाया जाए कि यह गोवंश कहां से बहकर आ रहे हैं जो पानी में बहते हुए दिखाई पड़ रहा है। सूचना मिलने पर प्रशासन जागा और मौके पर पहुंचा। थाना अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इस बीच, बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया, साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि पर लखनऊ में हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक:वैदिक मंत्रों की गूंज, ध्यान-साधना हुई; भजन-आरती के बाद प्रसाद बंटा
    Next Article
    रायबरेली में बाइक चोरी करते दो चोर CCTV में कैद:बछरावां में चोरों ने घटना को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment