Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जीआरपी जवान ने घायल यात्री की जान बचाई:चलती ट्रेन से गिर गया था युवक, डेढ़ किमी कंधे पर ले जाकर अस्पताल पहुंचाया

    1 day ago

    2

    0

    उन्नाव में जीआरपी जवानों ने एक घायल यात्री की जान बचाई। चलती ट्रेन से गिरे बिहार निवासी यात्री को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसे तत्काल उपचार मिल सका। जानकारी के अनुसार, बिहार के मोहम्मदपुर थाना, जिला बुझा निवासी सोराज पुत्र नागेश्वर ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान वह चलती ट्रेन से गिरकर रेलवे ट्रैक के पास गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर रेलवे ट्रैक दुर्गम होने और वाहन की अनुपलब्धता के कारण घायल को अस्पताल पहुंचाना चुनौतीपूर्ण था। ऐसे में उन्नाव जीआरपी में तैनात आरक्षी सचिन ने साहस दिखाते हुए घायल यात्री को अपने कंधों और गोद में उठाया। वह करीब 1.5 किलोमीटर पैदल चलकर उसे अस्पताल ले गए। इस दौरान जीआरपी के उपनिरीक्षक सूरज कन्नौजिया, मुख्य आरक्षी संजीव कुमार और आरक्षी पंकज यादव ने भी सक्रिय सहयोग किया। पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों से घायल यात्री को समय रहते चिकित्सकीय सहायता मिल पाई। जीआरपी कर्मियों की इस तत्परता और सेवा भावना की घायल यात्री और उनके परिजनों ने सराहना की। परिजनों ने बताया कि पुलिसकर्मियों की समय पर की गई मदद से घायल को बेहतर इलाज मिल सका। जीआरपी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जवानों का कर्तव्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना भी है। उन्होंने बताया कि जीआरपी टीम ने घायल यात्री की मदद कर पुलिस की मानवीय छवि को मजबूत किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    37 कोचिंग संस्थान, जिला अस्पताल भी बिना फायर NOC:लखनऊ हादसे के बाद कानपुर देहात में सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
    Next Article
    ओवरलोडिंग पर टास्क फोर्स की सख्ती का असर:फतेहपुर में चेकिंग के दौरान हंगामा, युवक का आरोप- अधिकारियों ने मोबाइल छीना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment