Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओवरलोडिंग पर टास्क फोर्स की सख्ती का असर:फतेहपुर में चेकिंग के दौरान हंगामा, युवक का आरोप- अधिकारियों ने मोबाइल छीना

    1 day ago

    2

    0

    फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के विजईपुर कस्बे में ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चलाए जा रहे टास्क फोर्स अभियान के दौरान विवाद हो गया। कार्रवाई का वीडियो बनाने को लेकर पुलिसकर्मियों और एक युवक के बीच कहासुनी हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजस्व निरीक्षक विवेक तिवारी और सब इंस्पेक्टर जितेंद्र दुबे की टीम ओवरलोड वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने चेकिंग बैरियर को टक्कर मार दी। टीम ने उसके पीछे चल रहे दूसरे ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने दरवाजा नहीं खोला। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने ट्रक के दरवाजे पर डंडे बरसाए। विजईपुर निवासी आयुष यादव ने आरोप लगाया है कि वीडियो बनाने के दौरान दारोगा जितेंद्र दुबे ने उनके साथ अभद्रता की और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इस घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। किशनपुर थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जीआरपी जवान ने घायल यात्री की जान बचाई:चलती ट्रेन से गिर गया था युवक, डेढ़ किमी कंधे पर ले जाकर अस्पताल पहुंचाया
    Next Article
    कांग्रेस लखनऊ में करेगी 'छात्रों की गूंज' रैली:कोटा के बाद पेपर लीक पर छात्रों की आवाज उठाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment