Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जगन रेड्डी बोले-येलहंका पैलेस में भांजी की शादी संभव नहीं:बहन शर्मिला को चिट्‌ठी लिखकर इनकार किया; CM नायडू ने कंस से तुलना की

    15 hours ago

    1

    0

    YSRCP प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने अपनी भांजी अंजिली की शादी के लिए बेंगलुरु स्थित येलहंका पैलेस देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने अपनी बहन और दुल्हन की मां APCC अध्यक्ष वाईएस शर्मिला को इसकी वजह गंभीर सुरक्षा चिंताएं बताई हैं। YSRCP ने जगन का शर्मिला को लिखा लेटर जारी किया है। यह 9 अक्टूबर का है। दोनों भाई-बहन के रिश्ते पिछले कुछ समय से तनावपूर्ण हैं। जगन ने लिखा है कि बड़ी संख्या में लोगों के आने से उनके घर की सुरक्षा और निजता को खतरा होगा। अंजिली की शादी 25 नवंबर को होनी है। शर्मिला ने शादी में कई हाई-प्रोफाइल लोगों को बुलाया है। कार्ड भी इसी वेन्यू बेंगलुरु के येलहंका पैलेस के साथ छप गए थे इस मुद्दे पर आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ TDP और विपक्षी YSRCP के बीच नया राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जगन को ‘कंस’ बताते हुए उन पर भांजी की शादी में रुकावट डालने का आरोप लगाया। जगन के लेटर की बड़ी बातें… जगन ने लोटस पॉन्ड का ऑप्शन दिया जगन ने शर्मिला से अपनी हालात समझने और शादी के लिए कोई दूसरा स्थान चुनने की अपील की। जगन ने लिखा, “अगर आप कन्वेंशन सेंटर, डेस्टिनेशन वेडिंग इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं, जैसा आपने राजा की शादी में किया था, तो मैंने आपको अपना हैदराबाद स्थित लोटस पॉन्ड वाला घर इस्तेमाल करने का ऑप्शन दिया है। यह अब भी कायम है।” जगन ने कहा, “मैं सच में चाहता हूं कि जिलि की शादी खास दिन बने, जिसे वह हमेशा खुशी से याद करे। इसके लिए मैं हर कोशिश करना चाहता हूं। लेकिन मैं आपसे इस मामले में मेरा नजरिया भी समझने को कहता हूं।” CM नायडू ने जगन की तुलना कंस से की आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि जगन ने बेंगलुरु के येलहंका पैलेस में शादी की अनुमति नहीं देकर भांजी की शादी में रुकावट पैदा की। नायडू ने जगन की तुलना भगवान कृष्ण के मामा कंस से की। उन्होंने कहा कि कंस ने अपनी बहन की शादी में बाधाएं खड़ी की थीं और बाद में कृष्ण ने उसे मार दिया था। नायडू ने आरोप लगाया कि जगन पारिवारिक मूल्यों से दूर हो रहे हैं। जगन अपनी मां और बहन के साथ अन्याय कर रहे हैं। यह कितना अजीब है। बहन शर्मिला की भी संपत्ति में हिस्सेदारी होगी।” चंद्रबाबू नायडू ने प्रॉपर्टी एंगल निकाला नायडू ने कहा YS राजशेखर रेड्डी ने येलहंका पैलेस दो हिस्सों में बांटा था - एक बेटे जगन को, एक बेटी शर्मिला को। शर्मिला का भी उस प्रॉपर्टी में हक है, जगन जबरदस्ती रोक रहा है। जगन ने अपनी मां YS विजयम्मा और बहन शर्मिला के साथ प्रॉपर्टी बंटवारे में अन्याय किया है, जो मामला कोर्ट में भी चल रहा है। सुरक्षा का तो केवल बहाना है, YSR के टाइम पर उनको ज्यादा खतरा था, फिर भी इसी घर में शादियां हुईं थीं। YSRCP ने नायडू पर पलटवार किया YSRCP ने नायडू पर जगन के खिलाफ निजी हमले करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य में चल रहे स्थानीय निकाय चुनावों से जुड़े कथित अत्याचारों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी ने एक बयान में मुख्यमंत्री पर ‘सच्चाई छिपाकर जहर उगलने’ और YSRCP प्रमुख पर आरोप लगाने का आरोप लगाया। YSRCP ने कहा, “जब पूरे देश में चुनावी अत्याचारों और YSRCP उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोकने के लिए उन पर हमले की चर्चा हो रही है, तब चंद्रबाबू ने देश और राज्य में चल रही बहस से ध्यान भटकाने के लिए जगन पर निजी हमले करने के लिए और निचले स्तर तक गिर गए।” इस मामले पर शर्मिला की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। येलहांका प्रॉपर्टी विवादित क्यों… मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, येलहांका में जगन परिवार के पास लगभग 20 एकड़ में दो अगल-बगल के मकान हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी ने अपने बेटे जगन और बेटी शर्मिला के लिए अलग-अलग आवास बनवाए थे। हालांकि, शर्मिला के लिए बताए गए मकान का उनके नाम पर रजिस्टर न होना विवाद का एक हिस्सा है। जगन और शर्मिला के राजनीतिक रास्ते भी अलग हो चुके हैं। शर्मिला 2024 में कांग्रेस में शामिल हुईं और आंध्र प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं, जबकि जगन वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के प्रमुख हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वांगचुक बोले- विरोध-प्रदर्शन के बाद सरकारें बेहतर काम करती हैं:गुस्सा जाहिर करने जगह न मिले, तो हालात नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे बन सकते हैं
    Next Article
    जम्मू में रहने वाले 65 पाकिस्तानियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल:इनमें 15 की मौत हो चुकी; 1970 में भारत आए, फर्जी दस्तावेज बनवाए, सरकारी नौकरी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment