Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जाह्नवी कपूर की मेहंदी में दिखा बॉयफ्रेंड का नाम:निकनेम 'शिखु' ने खींचा ध्यान, अंशुला के वेडिंग रिसेप्शन में ढोल भी बजाया

    21 hours ago

    1

    0

    अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में जाह्नवी कपूर अपने लुक के साथ-साथ मेहंदी को लेकर भी चर्चा में रहीं। उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की सिल्क साड़ी को स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ पहना था। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर रिसेप्शन की कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनकी मेहंदी पर 'शिखु' नाम लिखा नजर आया। 'शिखु' उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का निकनेम है। यह नाम मेहंदी के डिजाइन में बारीकी से लिखा गया था। वहीं, अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में जाह्नवी कपूर का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें उन्होंने ढोल बजाया। हाल ही में नाइटसूट की तस्वीर वायरल हुई बता दें कि 2024 में फिल्म 'मैदान' की स्क्रीनिंग के दौरान वह 'शिखु' नाम का नेकलेस पहनकर पहुंची थीं। गौरतलब है कि हाल ही में सोशल मीडिया पर जाह्नवी की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वे एक अनोखा नाइटसूट पहने नजर आ रही हैं। इस नाइटसूट पर शिखर पहाड़िया के नाम का एक मैसेज भी लिखा था। इस फोटो में जाह्नवी ने पिंक कलर का नाइटसूट और ग्रे जैकेट पहना हुआ था। उनके नाइटसूट पर अंग्रेजी में लिखा है, 'इफ लॉस्ट, प्लीज रिटर्न टू शिखर पहाड़िया' यानी 'अगर गुम हो जाऊं, तो कृपया शिखर पहाड़िया के पास लौटा दें।' पहले भी दे चुकी हैं रिश्ते के हिंट इससे पहले भी वे शिखर के नाम कि टी-शर्ट पहने नजर आ चुकी हैं। वहीं एक बार वे एक इवेंट में वे गले में 'शिखर' के नाम का नेकलेस पहने नजर आई थीं। परिवार के करीबी हैं शिखर पहाड़िया शिखर को अक्सर कपूर परिवार के निजी कार्यक्रमों में देखा जाता है। वे न केवल जाह्नवी के साथ वेकेशन पर जाते हैं, बल्कि अक्सर मंदिरों के दर्शन के लिए भी परिवार के साथ नजर आते हैं। जाह्नवी ने अप्रैल 2024 में 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में इशारों में बताया थी कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों के रिश्ते की खबरें 2016 में सामने आई थीं। 2018 में दोनों के अलग होने की चर्चा भी हुई, लेकिन 2023 से उन्हें कई मौकों पर साथ देखा गया। दोनों अनंत अंबानी के शादी समारोह, पार्टियों, वेकेशन और तिरुपति मंदिर में भी साथ नजर आए हैं। कौन हैं शिखर पहाड़िया? शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। वह स्मृति शिंदे और संजय पहाड़िया के बेटे हैं। शिखर एक एंटरप्रेन्योर और इन्वेस्टर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rashmika Mandanna: फिल्म 'मैसा' के लिए रश्मिका मंदाना ने पानी में 20 घंटे की शूटिंग, बनीं इंडिया की पहली फीमेल-लीड अंडरवॉटर फाइटर
    Next Article
    रियलिटी शो 'अलायंस' में सीमा सजदेह की एंट्री:पूर्व पत्नी को देख सोहेल खान बोले- रिश्ते में गलती हुई होगी तो मेरी तरफ से हुई होगी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment