Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेईई एडवांस 2026 में बाराबंकी के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन:आदित्य वर्मा ने 177वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम किया रोशन

    2 hours ago

    1

    0

    जेईई एडवांस 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं। बाराबंकी जिले के छात्रों ने इस प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बड़ेल के छात्र आदित्य वर्मा ने अखिल भारतीय स्तर पर 177वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। आदित्य वर्मा के पिता अमित कुमार एक किसान हैं, और उनकी माता संगीता देवी गृहिणी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में हर्ष का माहौल है। श्री साईं इंटर कॉलेज के अन्य छात्रों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। नयन वर्मा ने ओबीसी श्रेणी में 3314वीं रैंक हासिल की। अमृतांश को 9587वीं, अंशिका को 12031वीं और प्रकल्प खरे को 13246वीं रैंक मिली। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, अयोध्या रोड के छात्र अयांश उत्कर्ष मौर्य ने ओबीसी श्रेणी में 2411वीं रैंक प्राप्त की। इसी विद्यालय से अर्नव सिंह का भी जेईई एडवांस में चयन हुआ है। त्रिवेदीगंज ब्लॉक प्रमुख सुनील सिंह के पुत्र शौर्य प्रताप सिंह ने 3804वीं रैंक हासिल की। श्री साईं इंटर कॉलेज, शुक्लाई के निखिल गुप्ता ने ओबीसी श्रेणी में 8415वीं रैंक प्राप्त की। एमबी कॉलेज के आर्यन पटेल ने 4080वीं और अभिषेक कुमार वर्मा ने 6332वीं रैंक हासिल की। सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज के छात्र समद अयूब ने 14781वीं रैंक प्राप्त की। जेईई एडवांस 2026 में बाराबंकी के छात्रों के इस प्रदर्शन से जिले के शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक माहौल है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैंने अनुष्का से कहा था- चाऊमीन वाले से दूर रहना:मेरठ में कबड्‌डी प्लेयर की सहेली बोली- वह साइको लगता था, उसके घर बुलडोजर चले
    Next Article
    अवैध अस्पताल में महिला की मौत का मामला:सोनभद्र में 10 हजार की इनामी स्टाफ नर्स समेत दो महिलाएं गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment