Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जाजमऊ में दिव्यांग भिखारी की मौत:पत्नी बोली- शराब में मट्ठा मिलाकर पी लिया था, मेरे मना करने पर भी नहीं माने

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र स्थित पुरानी चुंगी में सोमवार सुबह एक दिव्यांग भिखारी मृत मिला। पत्नी ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 10 साल से पत्नी के साथ कर रहा था भिक्षावृत्ति मृतक की पहचान 35 वर्षीय शत्रुघन सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के पटना जिले के मुकमा घाट का निवासी था। उसकी पत्नी लक्ष्मी के अनुसार, दोनों पिछले करीब 10 वर्षों से भिक्षावृत्ति कर जीवन यापन कर रहे थे। पहले वे एटा के जलेसर में रहते थे और करीब छह महीने पहले कानपुर के जाजमऊ स्थित पुरानी चुंगी के फुटपाथ पर रहने लगे थे। शराब में मट्ठा मिलाकर पीने के बाद सो गया था लक्ष्मी ने बताया कि रविवार रात शत्रुघन ने शराब में मट्ठा मिलाकर पी लिया था। उन्होंने उसे ऐसा करने से मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। शराब पीने के बाद वह अपनी व्हीलचेयर पर ही सो गया। शोर मचाने पर जुटी भीड़, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम सोमवार सुबह जब लक्ष्मी ने उसे भिक्षावृत्ति के लिए जगाने की कोशिश की तो वह नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा GST ने 10 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी:मोबाइल निर्यात करने के नाम से चला रहे थे फर्म, गिरोह की तरह कर रहे थे काम
    Next Article
    सिनर पहली बार इंडियन वेल्स चैंपियन, मेदवेदेव को हराया:विमेंस सिंगल्स में सबालेंका जीतीं, फाइनल में रायबाकिना को मात दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment