Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला अस्पताल में घायल को धमकाने पहुंचा आरोपी गिरफ्तार:पीलीभीत में दो समुदायों की मारपीट के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई

    5 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के जिला अस्पताल में भर्ती एक घायल युवक को जान से मारने की धमकी देने पहुंचे आरोपी को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह मामला 12 मार्च को जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जतीपुर में दो समुदायों के बीच हुई मारपीट से जुड़ा है। इस घटना में घायल महेंद्र का इलाज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चल रहा है। इस संबंध में पुलिस ने असलम, हनीफ, उस्मान और उसके पुत्र गांधी समेत अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था। पीड़ित महेंद्र के अनुसार, मंगलवार शाम वह वार्ड में अपने बिस्तर की ओर लौट रहा था, तभी एक युवक मुंह पर अंगोछा बांधकर आया और उसे जान से मारने की धमकी दी। महेंद्र के शोर मचाने पर तीमारदारों और सुरक्षा गार्डों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गार्डों ने उसे मौके पर ही दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की पहचान जतीपुर निवासी इमरान पुत्र उस्मान के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी विक्रम दहिया, सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल और सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने भी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायल का हाल जाना। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी स्कूल परीक्षाउत्तीर्ण करने वाले 28 बच्चों को सम्मानित किया:मैनपुरी के निजी स्कूल ने आयोजित किया सम्मान समारोह, बच्चों ने भेंट किया स्केच
    Next Article
    प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर खुद फांसी लगाई:सीतापुर में 4 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, शक के चलते दिया वारदात को अंजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment