Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला बार एसोसिएशन चुनाव का कार्यक्रम घोषित:बुलंदशहर में 4 जून को नामांकन, 11 और 15 जून को दो चरणों में होगा मतदान

    12 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम शनिवार देर शाम जारी कर दिया गया। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामपाल सिंह ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि नामांकन प्रक्रिया 4 जून से शुरू होगी, जबकि मतदान दो चरणों में 11 और 15 जून को कराया जाएगा। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामपाल सिंह और सदस्य बशीर अहमद ने बताया कि पहले चरण में अध्यक्ष, महासचिव और महिला कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चार कनिष्ठ उपाध्यक्ष (तीन पुरुष और एक महिला), तीन सहसचिव (दो पुरुष और एक महिला) तथा छह कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होगा। कार्यकारिणी में चार वरिष्ठ पुरुष और दो वरिष्ठ महिला अथवा चार कनिष्ठ पुरुष और दो कनिष्ठ महिला सदस्यों का चयन किया जाएगा। 4 जून को नामांकन, 5 जून को जांच चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 4 जून को प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 5 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। मतदान के बाद होगी मतगणना पहले चरण का मतदान 11 जून को होगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। दूसरे चरण का मतदान 15 जून को कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया पूरी कर 16 जून को परिणामों की घोषणा की जाएगी। ये रहे मौजूद चुनाव कार्यक्रम जारी करने के दौरान एल्डर्स कमेटी के सदस्य दलेल सिंह सिरोही, गजराज सिंह वर्मा, ग्रीश चंद शर्मा और रूकन सिंह पायल भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोशाला में गोवंशों की मौत का फर्जी वीडियो वायरल किया:कायमगंज में एक नामजद सहित 8 पर केस, पैसे मांगने का आरोप
    Next Article
    अलीगढ़ के रसिक अपार्टमेंट में सुरक्षा मानकों की होगी जांच:ADA ने कमेटी गठित की, लिफ्ट में दबने से प्रॉपर्टी डीलर की हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment