Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला बदर ऋषभ ठाकुर हवालात से लंगड़ाते हुए निकला:जेल भेजने की तैयारी, स्पा संचालिका से रंगदारी मांगी

    18 hours ago

    1

    0

    बजरंग दल से निष्कासित जिला बदर बदमाश ऋषभ ठाकुर थाने की हवालात से लंगड़ाते हुए नजर आया। उसने स्पा संचालिका को फोन पर धमकाकर रंगदारी मांगी थी। इस पर स्पा संचालिका ने बारादरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। बारादरी पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। आज उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। ऋषभ ठाकुर पर गुंडा एक्ट और जिला बदर की कार्रवाई भी हो चुकी है। बरेली पुलिस ने जारी किया वीडियो बारादरी थाने की हवालात से निकलते हुए ऋषभ ठाकुर का वीडियो बरेली पुलिस ने जारी किया है। वीडियो में वह बीच में दिखाई दे रहा है और उसके साथ दो पुलिसकर्मी मौजूद हैं। ऋषभ ठाकुर लंगड़ाते हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो वह माफी मांगने लगा और बोला— “सर गलती हो गई, अब कभी बरेली की सीमा में कदम नहीं रखूंगा।” कैफे में छात्रा की बर्थडे से सुर्खियों में आया था बरेली में कैफे में छात्रा की बर्थडे पार्टी में हंगामा करने वाला ऋषभ ठाकुर अब शहर में अपना दबदबा बनाने की कोशिश कर रहा था। वह अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों की लंबी फेहरिस्त दिखाकर लोगों को धमकाने और रंगदारी मांगने लगा था। इसी क्रम में उसने फोन पर स्पा संचालिका को जमकर धमकाया और उससे रंगदारी मांगी। 17 मिनट के ऑडियो ने खोली ‘वसूली’ की पोल सोशल मीडिया पर वायरल हुए 17 मिनट 31 सेकंड के ऑडियो ने शहर में हड़कंप मचा दिया था। इस ऑडियो में ऋषभ ठाकुर और उसका साथी आशु यादव स्पा संचालिका को धमकाते सुनाई दे रहे हैं। ऋषभ खुद को ‘कैफे कांड’ का मुख्य आरोपी बताकर खौफ दिखा रहा था। उसने दावा किया कि शहर में उसकी मर्जी के बिना कोई ऑफिस नहीं खुलेगा। स्टिंग वीडियो डिलीट करने के बदले उसने ‘खर्चा-पानी’ के नाम पर 40 हजार रुपये की मांग की थी। उसने चुनौती देते हुए कहा था कि वह खुद खड़े होकर स्पा खुलवाएगा और अगर कोई रोक ले तो वह अपनी मूंछ मुंडवा लेगा। जिला बदर की बंदिशों को ठेंगा दिखा रहा था आरोपी हैरानी की बात यह है कि ऋषभ ठाकुर को सुभाष नगर थाने से छह महीने के लिए जिला बदर (तड़ीपार) किया गया था। उसे बदायूं की सीमा में छोड़ा गया था, लेकिन वह पुलिस की बंदिशों को ठेंगा दिखाकर बरेली में सक्रिय रहा और खुलेआम रंगदारी वसूलने लगा। ऑडियो में आशु यादव ने धौंस जमाते हुए कहा था कि उस पर 11 और ऋषभ पर आठ मुकदमे पहले से दर्ज हैं। अब पुलिस ने ऋषभ, आशु यादव और दो अन्य के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद बहन ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोला ऋषभ की गिरफ्तारी के बाद उसकी बहन ने बारादरी थाने के बाहर वीडियो बनाकर वायरल किया। वीडियो में उसने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि उसके भाई को किस जुर्म में पकड़ा गया है। बहन का दावा है कि ऋषभ की जिला बदर की समय सीमा पूरी हो चुकी थी, जिसके बाद ही वह बदायूं से बरेली लौटा था। उसने अपने भाई को बेगुनाह बताते हुए पुलिस पर सवाल खड़े किए। हिंदू संगठनों ने झाड़ा पल्ला इस पूरे विवाद के बीच हिंदू जागरण मंच (युवा) और अन्य संगठनों ने आरोपियों से दूरी बना ली है। जिला अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने साफ कहा कि ऋषभ ठाकुर और आशु यादव को काफी पहले ही संगठन से निष्कासित किया जा चुका है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि संगठन का नाम बदनाम करने वाले ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में गलत संदेश न जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के एक लाख बकायदारों पर नगर निगम की कार्रवाई:एक दिन में 1264 बड़े बकायेदारों की संपत्ति सील, 434.65 करोड़ बकाया
    Next Article
    9 साल के बाद होगी टेस्ट में भिड़ंत, बांग्लादेश के खिलाफ हुआ टेस्ट सीरीज का ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment