Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जल जीवन मिशन: जिले में 535 योजनाएं जारी:सीडीओ बोले- जल्द मिलेगा स्वच्छ जल, कुछ जगह आपूर्ति शुरू नहीं

    13 hours ago

    1

    0

    जिले की मिल्कीपुर तहसील में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 121 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 9 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश के साथ प्रेषित किया गया। ग्राम बकचुना निवासी पवन कुमार शुक्ला ने जल जीवन मिशन योजना के तहत शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में पानी की टंकी का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक ग्रामीणों को जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इस पर सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कुल 535 योजनाएं निर्माणाधीन हैं। इनमें से लगभग 200 योजनाओं में जल आपूर्ति शुरू की जा चुकी है, जबकि शेष योजनाएं विभिन्न निर्माण चरणों में हैं। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर पंप हाउस या ओवरहेड टैंक का कार्य अधूरा है, जिसे शीघ्र पूरा कराया जा रहा है। सीडीओ ने आश्वासन दिया कि जनपद एवं प्रदेश स्तर पर नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि सभी लाभार्थियों को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। समाधान दिवस में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतें भी प्रमुख रूप से सामने आईं। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे शिकायतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के सागर पट्टी गांव निवासी दिव्यांग हरेंद्र कुमार ने रास्ता बंद किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर एसडीएम ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और अवैध निर्माण को जल्द हटाया जाएगा। इसी प्रकार, पारा ब्रम्हनान निवासी दिनेश कुमार ने अपनी आबादी भूमि पर मकान निर्माण में विपक्षी द्वारा बाधा उत्पन्न किए जाने की शिकायत की, जिस पर संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस,जल निगम एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण का भरोसा दिलाया और कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एंटी करप्शन कोर्ट से इंस्पेक्टर-हेड कांस्टेबल बरी:2021 में सदर बाजार थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा
    Next Article
    मथुरा सांसद हेमा मालिनी का निरीक्षण:सिविल लाइन में पशु प्रजनन नियंत्रण केंद्र की व्यवस्थाएं जांचीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment