Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेसियों काे संघर्ष करने की ट्रेनिंग देंगे पवन खेड़ा–अभय दुबे:यूपी के सभी जिला–शहर अध्यक्षों काे बीजेपी के खिलाफ लड़ने का मिलेगा प्रशिक्षण

    1 day ago

    4

    0

    2027 यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस 13 नवंबर से विशेष प्रशिक्षण अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा और अभय दुबे प्रदेश के सभी जिला–शहर अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को बताएंगे कि कैसे वे बीजेपी के खिलाफ संघर्ष करें। इसमें जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष फोकस रहेगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन एवं सांसद तनुज पुनिया ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के नेतृत्व में होने वाली कार्यशाला में यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। युवा, किसान, मजदूर से जुड़े मुद्दों पर मुखर होंगे कांग्रेसी पुनिया ने कहा कि कार्यशाला में जिला और शहर अध्यक्षों को बताया जाएगा कि भाजपा और उसकी सरकार की नीतियों के खिलाफ किस तरह संघर्ष करना है। सरकार की जनविरोधी नीतियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संगठन के पदाधिकारियों को दी जाएगी। तनुज पुनिया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने युवाओं का रोजगार खत्म कर दिया है और किसानों को बर्बाद किया है। मजदूरों के अधिकार छीने गए हैं। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और सरकार की नीतियों की सच्चाई लोगों तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और चुनाव से पहले पार्टी की बात आम लोगों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाना है। मीडिया और सोशल मीडिया टीम को भी मिलेगी ट्रेनिंग विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत 13 नवंबर को मीडिया विभाग, सोशल मीडिया विभाग, विधि विभाग और कनेक्ट सेंटर की भी अलग कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया विभाग के चेयरमैन और सांसद पवन खेड़ा तथा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं यूपी कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रभारी अभय दुबे शामिल होंगे। पुनिया ने बताया कि इस प्रशिक्षण में मीडिया के साथ बेहतर संवाद, सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल और आम जनता तक पार्टी का पक्ष पहुंचाने के तरीकों पर चर्चा होगी। पवन खेड़ा और अभय दुबे अपने अनुभव साझा करेंगे। कार्यशाला में यह भी बताया जाएगा कि किसानों, युवाओं और मजदूरों से जुड़े मुद्दों को किस तरह प्रभावी ढंग से उठाया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेलों की सुरक्षा के लिए बढ़ेगी रात की गश्त:समय-सीमा में पूरी करें जेल वार्डरों की नियुक्ति, जल्द शुरू होगा ई-प्रिजन्स मॉड्यूल
    Next Article
    मीटर-रीडिंग के बाद दो चरणों में होगी बिल की जांच:यूपी में 93.25 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर 63,357 करोड़ है बकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment