Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला पंचायत के नक्शे पर फैक्ट्री-कांप्लेक्स बन रहे,घर-दुकानें सील:MDA इंजीनियरों के लिए उगाही का जरिया बने ये मानचित्र; कमिश्नर ने साफ की स्थिति...देखिए VIDEO

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) के इंजीनियरों की करतूतें आए दिन सामने आ रही हैं। अवैध निर्माणों को लेकर बुरी तरह बदनाम हो चुके एमडीए इंजीनियरों पर अब जिला पंचायत के स्वीकृत मानचित्रों की आड़ में मोटी वसूली किए जाने के आरोप लग रहे हैं। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के इंजीनियर जिला पंचायत के नक्शों की आड़ में 20-20 बीघे में फैली फैक्ट्रियों और हजारों वर्ग मीटर एरिया वाले कांप्लेक्सों के निर्माण तो करा रहे हैं लेकिन इसी प्रक्रिया से पास छोटे निर्माणों जैसे दुकान-मकान आदि को सील लगा दी जा रही है। जिला पंचायत से एक ही प्रक्रिया के तहत पास मानचित्रों में भेद करके उगाही का खेल चल रहा है। प्राधिकरण इंजीनियरों पर आरोप है कि जिस निर्माण से वसूली हो जाती है उस केस में जिला पंचायत के स्वीकृत मानचित्र को उचित मान लिया जाता है और जिस निर्माण से वसूली नहीं होती वहां कह दिया जाता है कि जिला पंचायत का स्वीकृत मानचित्र नहीं माना जाएगा। लेकिन अब मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आन्जनेय सिंह ने जिला पंचायत द्वारा स्वीकृत मानचित्रों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। कमिश्नर का कहना है कि, जिला पंचायत से पास मानचित्र वाले निर्माण को सील नहीं किया जाएगा। यदि मानचित्र में कोई त्रूटि है तो उसे करेक्ट करके कंपाउंडिंग जमा कराई जाएगी। हाईवे किनारे लोधीपुर में 14 बीघा में बन रही फैक्ट्री पर कोई एक्शन नहीं लोधीपुर में हाईवे के किनारे करीब 14 बीघा में फैक्ट्री का निर्माण हो रहा है। इस फैक्ट्री का नक्शा भी मुरादाबाद विकास प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं है। फैक्ट्री मालिक ने बगैर नक्शा दिखाए दावा किया है कि उसका मानचित्र जिला पंचायत से स्वीकृत है। हाईवे किनारे धड़ल्ले से हो रहे इस बड़े निर्माण पर प्राधिकरण की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया है। चौधरपुर में 5 बीघा में डॉ. कुरैशी ने बना लिया अस्पताल नेशनल हाईवे के किनारे चौधरपुर में प्राधिकरण की सीमा में डॉ. रईस कुरैशी द्वारा करीब 5 बीघा जमीन में जीवन ज्योति अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। अस्पताल संचालक के पास न तो प्राधिकरण का स्वीकृत मानचित्र है और न ही जिला पंचायत से इसने कोई नक्शा पास कराया है। लेकिन इस निर्माण पर भी एमडीए के इंजीनियर मेहरबान हैं और यहां अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 30 मीटर की दुकान बनाने पर मजदूरों के हाथ-पैर तोड़ दिए एक तरफ जिला पंचायत के नक्शों पर प्राधिकरण बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां बनवा रहा है तो वहीं इसी जिला पंचायत के स्वीकृत मानचित्र पर 30 वर्ग मीटर एरिया में दुकान बनवाए जाने पर एमडीए के जेई ने मजदूरों के हाथ-पैर डंडे बरसाकर तोड़ दिए। दुकान सील कर दी और दुकान का निर्माण करा रहे ठेकेदार को भी गिराकर लात-घूसों से जमकर पीटा। ऐसे में सवाल ये उठता है कि यदि जिला पंचायत के मानचित्र अवैध हैं तो फिर इन्हीं मानचित्रों पर बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां और कांप्लेक्स प्राधिकरण क्यों बनवा रहा है? यदि ये सही हैं तो दुकान बनाने वालों के हाथ-पैर क्यों तोड़े जा रहे हैं ? दरअसल सूत्र बताते हैं कि पूरा मामला सेटिंग का है। जहां जेई की सेटिंग है वहां जिला पंचायत का नक्शा जायज है और जहां जेई की जेब गरम नहीं हुई वहां जिला पंचायत का नक्शा जायज नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार:1 करोड़ का सामान बरामद, 11 हजार से अधिक मोबाइल फोन जब्त
    Next Article
    संभल में सपा नेता सईद अख्तर ने दी इफ्तार पार्टी:आपसी भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से हुआ आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment