Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार:1 करोड़ का सामान बरामद, 11 हजार से अधिक मोबाइल फोन जब्त

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर में लालगंज थाना और एसओजी सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब एक करोड़ रुपये का सामान बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक ने पुलिस लाइन में इस कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने तेंदुई टोल प्लाजा के पास एक संदिग्ध टाटा डीसीएम ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक से 11,605 पुराने मोबाइल फोन, 8 मोटरसाइकिलें और 48,800 रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी बिहार के कटिहार और पूर्णिया जिलों के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे विभिन्न राज्यों से पुराने मोबाइल फोन इकट्ठा कर उन्हें अवैध रूप से बिहार ले जाते थे, जहां उनकी मरम्मत कर डेटा रिकवर किया जाता था। इस डेटा का उपयोग साइबर ठगी के लिए किया जाता था या फिर इसे अन्य लोगों को बेच दिया जाता था। बरामद सामान में 874 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (लगभग 17.48 लाख रुपये), 10,605 कीपैड मोबाइल फोन (करीब 53.02 लाख रुपये), 8 मोटरसाइकिलें (लगभग 8 लाख रुपये) और एक टाटा डीसीएम वाहन (करीब 25 लाख रुपये) शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद अनारुल, दिल फराज, सीताबुल, हसीबुर, साबिर आलम, मोहम्मद अहमद, हसन और मोहम्मद शफीक के रूप में हुई है। इस मामले में लालगंज थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने इस सराहनीय कार्य के लिए टीम को 10 हजार रुपये के इनाम से सम्मानित किया है। साथ ही आम जनता से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में ज्वेलर्स से लूट:बाइक सवार बदमाश सोने के जेवर का बैग छीन ले गए, बिचपुरी रोड पर हुई वारदात
    Next Article
    जिला पंचायत के नक्शे पर फैक्ट्री-कांप्लेक्स बन रहे,घर-दुकानें सील:MDA इंजीनियरों के लिए उगाही का जरिया बने ये मानचित्र; कमिश्नर ने साफ की स्थिति...देखिए VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment