Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन बार संघ चुनाव: मतदान 27 फरवरी को:कलेक्ट्रेट सभागार में होगी वोटिंग, निष्पक्षता पर प्रत्याशियों ने की चर्चा

    21 hours ago

    1

    0

    जालौन जिला बार संघ उरई के आगामी चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 27 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को एक संयुक्त बैठक हुई। यह बैठक जिला जजी परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में प्रत्याशियों, संघ पदाधिकारियों और एल्डर्स कमेटी के सदस्यों के बीच आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन लाजपतराय सक्सेना ने की। इसमें चुनाव समिति के सदस्यों और विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रक्रिया, मतदान व्यवस्था और पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। प्रत्याशियों ने मतदान की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने की मांग की। उनका तर्क था कि इससे चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित होगी और पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड में सुरक्षित रहेगी। बैठक में अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए अलग-अलग मतपत्र रखने का सुझाव भी दिया गया। प्रत्याशी साधना त्रिपाठी ने कहा कि इससे अधिवक्ताओं को मतदान करने में सुविधा होगी और प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित होगी। अन्य प्रत्याशियों ने भी व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। चुनाव समिति ने प्रत्याशियों के सुझावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। समिति ने स्पष्ट किया कि मतदान की सभी व्यवस्थाएं नियमों के अनुरूप होंगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन लाजपतराय सक्सेना ने कहा कि समिति की प्राथमिकता चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और गरिमामय वातावरण में संपन्न कराना है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों और अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने को सभी की जिम्मेदारी बताया। बैठक में चुनाव समिति के सदस्य अधिवक्ता गोपाल श्रीवास्तव, राजाराम ज्ञानी, वीरेंद्र चतुर्वेदी, मंशील गुप्ता, दृगपाल पाल सिंह, नाथूराम त्रिपाठी, श्यामलाल वर्मा, अरुण कुमार श्रीवास्तव और जगमोहन द्विवेदी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे। प्रत्याशियों में पंकज कुमार गुप्ता, अमन मिश्रा, संगीता सिंह, रामजी, अनिल शर्मा, रामशंकर मिश्रा, ओम नारायण और ब्रजभूषण सिंह सहित अनेक अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताज महोत्सव में आज अली ब्रदर्स की सूफी महफिल:व्यंजन और संस्कृति का अनोखा संगम दिख रहा, 500 स्टॉल्स खींच रहे पर्यटकों का ध्यान
    Next Article
    गाजीपुर में मेगा ऋण शिविर:सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने 225 करोड़ रुपये का लोन बांटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment