Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन डीएम ने घायल दंपति को अस्पताल भिजवाया:निरीक्षण से लौटते समय सड़क हादसे में हुए थे घायल

    18 hours ago

    1

    0

    जालौन में महाशिवरात्रि पर्व की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर लौट रहे जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सड़क हादसे में घायल हुए एक दंपति की मदद की। उन्होंने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल सका। यह घटना बुधवार को हुई, जब जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार भूतेश्वर मंदिर परिसर का निरीक्षण कर लौट रहे थे। कुकुरगांव के पास उनकी गाड़ी के सामने एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक पर सवार नरेंद्र और उनकी पत्नी सीमा, निवासी रामनगर, सड़क पर गिरकर घायल हो गए थे। वे ग्राम अकोढ़ी से वापस आ रहे थे। हादसा देखते ही जिलाधिकारी ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया। वे स्वयं वाहन से उतरकर घायलों की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना किसी देरी के दंपति को जिला अस्पताल पहुंचाया जाए। डीएम के निर्देश पर घायलों को तत्काल स्कॉर्ट वाहन से अस्पताल भेजा गया। जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को भी निर्देशित किया कि घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर उपचार मिल पाया। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी की इस तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। उनका कहना था कि यदि समय पर मदद न मिलती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। प्रशासन की सक्रियता ने एक संभावित बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में मैरिज हॉल के सामने तीन गाड़ियों में आग:धूं-धूंकर कर एक साथ जली तीनों कारें, दमकल ने पाया काबू
    Next Article
    बदायूं में बारात में बाइक सवार ने मारी टक्कर:एक व्यक्ति की मौत, आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment