Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में मैरिज हॉल के सामने तीन गाड़ियों में आग:धूं-धूंकर कर एक साथ जली तीनों कारें, दमकल ने पाया काबू

    20 hours ago

    1

    0

    बरेली के बहेड़ी में बुधवार दोपहर मिलन मैरिज हॉल के सामने खड़ी तीन गाड़ियों में आग लग गई। यह घटना नगर के मोहल्ला इस्लाम नगर में दोपहर करीब 3 बजे हुई, जब एक एक्सयूवी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास खड़ी दो अन्य कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, हकीम जी उर्फ अकील अहमद (हिंदुस्तान यूनिलीवर) की एक्सयूवी कार में अज्ञात कारणों से आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास खड़ी शकील सेठ की अल्टो कार और मोहम्मद आजम की स्विफ्ट डिजायर भी इसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि तीनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में डीएम ने दो अधिकारियों को थमाया नोटिस:विद्यालय-आंगनबाड़ी निरीक्षण में लापरवाही पर मांगा जवाब, गंदगी पर जताई नाराजगी
    Next Article
    जालौन डीएम ने घायल दंपति को अस्पताल भिजवाया:निरीक्षण से लौटते समय सड़क हादसे में हुए थे घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment