Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में 9 साल में हुए कई विकास कार्य:विधायक गौरी शंकर वर्मा बोले- विकास की नई इबारत लिखी, सड़कों का निर्माण हुआ

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर उरई में भाजपा विधायक ने विकास कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा पेश किया। उन्होंने स्वास्थ्य, सड़क, कृषि और बुनियादी सुविधाओं में हुए बदलावों को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। उरई के विकास भवन में आयोजित में भाजपा विधायक गौरी शंकर वर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर वार्ड की स्थापना की गई है और 43 पीजी सीटें शुरू की गई हैं, जिससे क्षेत्र को भविष्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों का लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण के क्षेत्र में उरई-चुर्खी मार्ग, देवनगर-कुसमरा मार्ग सहित कई सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण कराया गया है, जिससे आवागमन सुगम हुआ है। नून नदी के पुनरोद्धार का कार्य विधायक ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के तहत नून नदी के पुनरोद्धार का कार्य किया गया है, जिसमें नदी की सफाई और गाद हटाने का कार्य शामिल है। वहीं गौसंरक्षण के लिए 9 वृहद गौ आश्रय स्थल और 331 अस्थायी गौशालाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें से 265 में सोलर सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जाती है। इस व्यवस्था के लिए जनपद को “स्कॉच पुरस्कार” भी मिला है। शहर के सौंदर्यीकरण के तहत टाउन हॉल, चुर्खी चौराहा, इकलासपुरा चौराहा, कोंच बस स्टैंड और कालपी स्टैंड चौराहे का विकास कराया गया है। कलेक्ट्रेट गेट पर स्ट्रीट स्कैपिंग और टाउन हॉल परिसर में पार्क का निर्माण भी कराया गया है। आवास योजना के तहत परिवारों को पक्के घर मिले किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2.62 लाख से अधिक किसानों को 828.82 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि डीबीटी के माध्यम से दी गई। वहीं, गेहूं, धान और श्रीअन्न की व्यापक खरीद भी की गई है। आवास योजनाओं के तहत हजारों परिवारों को पक्के घर मिले हैं, जबकि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण से स्वच्छता में सुधार हुआ है। सौभाग्य योजना के तहत दूरस्थ गांवों तक बिजली पहुंचाई गई है। रोजगार के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों और रोजगार मेलों के जरिए युवाओं को अवसर दिए जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति में सुधार किया गया है। विधायक ने कहा कि “जो काम 70 वर्षों में नहीं हो पाए, वे 9 वर्षों में पूरे किए गए हैं।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी इसी गति से विकास कार्य जारी रहेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चैत्र नवरात्र के पहले दिन बदलेगा राम मंदिर का ध्वज:राष्ट्रपति की मौजूदगी में विशेष आयोजन; 121 फीट ऊंचाई पर लगा सैन्य तकनीक से बना ध्वज
    Next Article
    पत्नी से संबंधों के शक में युवक पर एसिड अटैक:इलाकाई लोगों ने पति को पीटकर फीलखाना पुलिस को सौंपा, चेहरा झुलसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment