Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चैत्र नवरात्र के पहले दिन बदलेगा राम मंदिर का ध्वज:राष्ट्रपति की मौजूदगी में विशेष आयोजन; 121 फीट ऊंचाई पर लगा सैन्य तकनीक से बना ध्वज

    3 hours ago

    1

    0

    चैत्र नवरात्र के पहले दिन राम मंदिर के शिखर पर स्थापित धर्म ध्वजा को बदला जाएगा। यह वही विशेष ध्वज है, जिसका ध्वजारोहण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2025 को किया था। परंपरा के अनुसार वासंतिक नवरात्र पर पुराने ध्वज को हटाकर नए ध्वज का आरोहण किया जाएगा। यह ध्वज कानपुर की ऑर्डिनेंस पैराशूट फैक्ट्री में तैयार किया गया है। इसकी लंबाई 22 फीट, ऊंचाई 11 फीट और वजन करीब 4 किलो है। खास सैन्य तकनीक से बनाए गए इस ध्वज पर मौसम का कोई असर नहीं पड़ता। सेना की मदद से इसे 121 फीट की ऊंचाई पर स्थापित किया गया था। ध्वज पर कोविदार वृक्ष, सूर्यदेव और ‘ऊँ’ का प्रतीक अंकित है, जो भगवान राम के सूर्यवंशी स्वरूप को दर्शाता है। साल में दो बार ही बदलेगा ध्वज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय के अनुसार, ध्वज को नियमित रूप से बदलना संभव नहीं है। इसलिए इसे वर्ष में दो बार चैत्र और शारदीय नवरात्र के अवसर पर ही बदला जाएगा। इसके लिए ध्वज का विशेष जोड़ा पहले से तैयार कराया गया है। राष्ट्रपति की मौजूदगी में होगा विशेष आयोजन वर्ष प्रतिपदा पर आयोजित श्रीराम यंत्र स्थापना समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत करीब 5000 आमंत्रित अतिथि शामिल होंगे। इन अतिथियों को दोपहर तीन बजे के बाद मंदिर परिसर के 15 मंदिरों में दर्शन कराए जाएंगे। ट्रस्ट ने सप्त मंडपम, शेषावतार मंदिर और परकोटे के छह मंदिरों में दर्शन की विशेष व्यवस्था बनाई है। हालांकि निर्माण कार्य और सुरक्षा मानकों के चलते आम श्रद्धालुओं के लिए सभी मंदिरों में दर्शन शुरू होने में अभी समय लग सकता है। फिलहाल संभावना जताई जा रही है कि 15 अप्रैल के आसपास यह व्यवस्था शुरू हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी अन्नू सम्मानित:मुजफ्फरनगर में एसएसपी ने ऑफिस बुलाया, कहा- देश के लिए गर्व की बात
    Next Article
    जालौन में 9 साल में हुए कई विकास कार्य:विधायक गौरी शंकर वर्मा बोले- विकास की नई इबारत लिखी, सड़कों का निर्माण हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment