Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में बोर्ड परीक्षाएं संपन्न, 1584 छात्र अनुपस्थित:हाईस्कूल अंग्रेजी, इंटर जीव विज्ञान-गणित सहित कई विषयों की परीक्षा कड़ी निगरानी में हुई

    7 hours ago

    1

    0

    जालौन जनपद में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सोमवार को शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं। सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी तथा इंटरमीडिएट की व्यावसायिक शिक्षा की परीक्षा आयोजित की गई, जबकि शाम की पाली में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान और गणित विषय की परीक्षा कराई गई। दोनों पारियों में 1584 परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी, गणित जीव विज्ञान और व्यावसायिक विषय की परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षाएं बिना किसी व्यवधान के पूरी हुईं। सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय के लिए 18,819 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 17,821 उपस्थित रहे और 998 अनुपस्थित रहे। अनुपस्थितों में 640 छात्र और 358 छात्राएं शामिल रहीं। इसी पाली में इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा विषय में 526 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 504 उपस्थित और 21 अनुपस्थित रहे। अनुपस्थितों में 13 छात्र और 9 छात्राएं शामिल बताई गईं। शाम की पाली में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान विषय के लिए 10,322 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 9,840 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 482 अनुपस्थित रहे। अनुपस्थितों में 307 छात्र और 175 छात्राएं शामिल रहीं। वहीं इंटरमीडिएट गणित विषय में 4,420 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 4,337 उपस्थित और 83 अनुपस्थित रहे। इस विषय में 69 छात्र तथा 14 छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हुईं। नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और नकल सचल दल पूरे दिन सक्रिय रहे। टीमों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया। अधिकारियों ने बताया कि जिले में सभी परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं और कहीं से भी किसी बड़ी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केडीएमए लीग: सदर्न और आदर्श क्लब ने जीते मैच:कृष्णा बाली ने खेली 113 रनों की तूफानी पारी, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'
    Next Article
    कानपुर में फोड़े के ऑपरेशन के बाद बच्ची की मौत:झटके लगकर बेहोश होने लगी, मां की गोद में तड़पकर दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment