Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, महिला की मौत:रसोई में खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, ग्रामीणों ने बचाया, लेकिन समय पर नहीं पहुंचे अस्पताल

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के लाडूपुरा गांव में शनिवार दोपहर एक महिला की झुलसने से मौत हो गई। घटना तब हुई जब 50 वर्षीय मीरा राठौर अपने घर की रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर की नली में रिसाव होने से आग लग गई और मीरा गंभीर रूप से झुलस गईं। मीरा की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से घायल मीरा को ग्रामीणों ने बाहर निकाला और परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया। रास्ते में ही दम तोड़ा ग्वालियर ले जाते समय उनकी हालत बिगड़ गई और रास्ते में ही मीरा राठौर ने दम तोड़ दिया। मृतका के बेटे सत्यम ने बताया कि उनके पिता खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार इस घटना से सदमे में है पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह हादसा रसोई गैस सिलेंडर की सुरक्षा और रखरखाव में सतर्कता बरतने की आवश्यकता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की गला दबाकर हत्या की, शव नाले में फेंका:कानपुर में घर की CCTV फुटेज डिलीट की, जेवर को लेकर हुआ था झगड़ा; 3 अरेस्ट
    Next Article
    रामपुर में लकड़ी कारोबारी पर आयकर रेड जारी:दिल्ली टीम की चौथे दिन भी जांच, मालिकों से पूछताछ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment