Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में साइबर क्राइम मॉड्यूल का भंडाफोड़:दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार, ₹60-80 करोड़ के फ्रॉड की थी योजना

    2 hours ago

    1

    0

    गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की साइबर क्राइम थाना, नॉलेज पार्क थाना और मेरठ ज़ोन की साइबर कमांडो टीम ने एक संयुक्त अभियान में 'सोलर स्पाइडर' नामक साइबर थ्रेट एक्टर से जुड़े एक बड़े साइबर अपराध मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था कि यह समूह पिछले सप्ताह से सक्रिय हो गया है। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि जांच में सामने आया कि यह समूह कुछ सहकारी बैंकों की सुरक्षा कमजोरियों का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी करने की योजना बना रहा था। उनकी योजना लक्षित बैंकों से लगभग 60 से 80 करोड़ रुपये की राशि को अवैध रूप से 'म्यूल खातों' में स्थानांतरित करना और फिर इस धनराशि को क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से देश से बाहर भेजना था। पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि इस मॉड्यूल ने 7-8 मार्च के सप्ताहांत के दौरान गुजरात स्थित एक सहकारी बैंक से पहले ही 7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। आरोपी जानबूझकर ऐसे लेनदेन सप्ताह के अंतिम दिनों में करते थे। जब बैंक बंद रहते हैं, ताकि बैंक या उसके ग्राहकों को धोखाधड़ी का पता चलने से पहले ही राशि स्थानांतरित की जा सके। पुलिस टीम ने तुरंत इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) और संबंधित बैंकों को सूचित किया। समय रहते मिली इस चेतावनी के कारण कई करोड़ रुपये की संभावित अतिरिक्त धोखाधड़ी को रोका जा सका। आगे की जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति साइबर थ्रेट एक्टर 'सोलर स्पाइडर' से जुड़े हुए हैं, जो पहले भी इसी तरह के साइबर हमलों में शामिल रहा है। उल्लेखनीय है कि इसी थ्रेट एक्टर की एक अन्य इकाई को वर्ष 2025 में गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। प्रारंभिक जांच से यह भी संकेत मिले हैं कि इस नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन हैं और इसकी गतिविधियों के तार नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में सक्रिय साइबर अपराध नेटवर्क से जुड़े है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में घर में घुसकर बच्ची से दुष्कर्म:पड़ोसी ने घर छोड़ने के बहाने की वारदात, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    CSJMU में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘आईकल्स-2026’ की शुरुआत:वैज्ञानिक बोले- AI और डेटा साइंस से बीमारियों की पहचान होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment