Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में होली से पहले खाद्य विभाग सख्त:गुड़-दूध समेत कई नमूने लिए, मानक के अनुरूप न पाए जाने पर होगी कार्रवाई

    9 hours ago

    1

    0

    होली पर्व से पहले जालौन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। शासन के निर्देशों पर जिले की विभिन्न तहसीलों में टीम ने कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ और जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है। नायब तहसीलदार माधोगढ़ भुवेंद्र सिंह और सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम लगातार बाजारों का निरीक्षण कर रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य होली के दौरान आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत माधौगढ़ तहसील के ग्राम डिकौली में इकबाल की गुड़ भट्टी से गुड़ का नमूना लिया गया। इसी प्रकार, ग्राम गोहन में सफराज और फुरकान की गुड़ भट्टियों से भी गुड़ के नमूने संग्रहित किए गए। ग्राम जमरेही में शानवर की गुड़ भट्टी से भी गुड़ का सैंपल भरा गया। इसके अतिरिक्त, माधोगढ़ बाजार में सुमित कुमार विश्नोई के प्रतिष्ठान से मैदा और सुदेश विश्नोई के प्रतिष्ठान से मक्का पोहा का नमूना जांच के लिए लिया गया। कालपी तहसील के कदौरा कस्बे में स्थित 'अपनी दूध डेयरी' से मिश्रित दूध का नमूना भी संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई नमूना मानक के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में, फूड सेफ्टी वैन के माध्यम से कालपी तहसील के जोल्हूपुर चौराहे पर आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थों के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहार तक जिले के विभिन्न बाजारों में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल यादव, अनिल कुमार शंखवार, सुनील कुमार और महेश प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में VDO के दो ठिकानों पर छापेमारी:मेरठ से आई विजिलेंस की टीम कर रही कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का मामला, जेल में है VDO
    Next Article
    84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास ने तोड़ा दम:एम्बुलेंस न मिलने पर पुलिस ने सरकारी वाहन से पहुंचाया अस्पताल, अंतिम संस्कार संत परंपरा से

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment