Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मकान बेचकर प्रेमी के साथ भागी महिला:पति ने कब्जाया, खरीददार को पीटा, पुलिस पर गंभीर आरोप

    10 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के जहांगीराबाद में एक मकान विवाद का मामला सामने आया है। अपने प्रेमी के साथ भागी एक महिला ने अपना मकान बेच दिया था। अब मकान खरीदने वाले व्यक्ति को महिला के पति ने कथित तौर पर मारपीट कर घर पर दोबारा कब्जा कर लिया है। इस मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव खदाना निवासी अनीश ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि नौशाबा पत्नी शहजाद, निवासी मोहल्ला आइनग्रान, ने 31 जनवरी 2026 को तयशुदा रकम लेकर अपने मकान का बैनामा उसे कर दिया था। इसके बाद मकान पर उसका कब्जा करा दिया गया था। अनीश के अनुसार, 17 फरवरी को शहजाद, नदीम और शहजाद के तीन लड़के उसके मकान पर आए और मारपीट कर मकान पर कब्जा कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान पर ताले लगवा दिए। पीड़ित अनीश का आरोप है कि बैनामे के बावजूद चौकी पुलिस ने ताले की चाबियां दूसरे पक्ष को सौंप दीं, जबकि पुलिस ने बैनामे को मानने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने चौकी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से मामले की शिकायत की है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने इस मामले को गंभीर बताया है। उन्होंने सीओ अनूपशहर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में स्टेशन रोड पर बाइक स्टंट, VIDEO:युवकों ने एक पहिये पर दौड़ाई बाइक, राहगीरों की जान को खतरा
    Next Article
    झांसी में सामूहिक विवाह में भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंच छोड़ा:अव्यवस्था देख बोले- सीएम से शिकायत करुंगा, अफसरों के समझाने पर माने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment