Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में ट्रक धू-धू कर जला, ड्राइवर-क्लीनर जिंदा जले:एटा से ईंट लादकर हमीरपुर जा रहा था, 7 घंट तक चला रेस्क्यू

    5 hours ago

    1

    0

    जालौन में बुधवार तड़के भीषण हादसे में ट्रक ड्राइवर और क्लीनर जिंदा जल गए। ड्राइवर ट्रक में ईंट लादकर एटा से हमीरपुर जा रहा था। एक्सप्रेसवे पर ट्रक अनियंत्रित हो गया और नीचे जा गिरा। गाड़ी के नीचे गिरते ही उसमें आग लग गई। ड्राइवर और क्लीनर उसी में फंस गए। देखते ही देखते पूरी ट्रक आग की चपेट में आ गया। आग इतनी विकराल थी कि दोनों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। दोनों के अंदर जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हुआ। करीब 7 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के जले हुए कंकाल ट्रक से बाहर निकाले जा सके। ड्राइवर की पहचान एटा के रहने वाले राजकुमार और क्लीनर की पहचान फिरोजाबाद के सचिन यादव के रूप में हुई है। हादसे की वजह का पुलिस पता लगा रही। अब जानिए पूरा मामला प्रत्यक्षदर्शी एक दूसरे ट्रक के ड्राइवर अवधेश कुमार (36) ने बताया कि ट्रक एटा से हमीरपुर के राठ की ओर जा रहा था। बुधवार तड़के करीब 3 बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 209.2 के पास अचानक से ट्रक अनियंत्रित हो गया। प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा कि ड्राइवर को झपकी आ गई। इस वजह से ट्रक अनियंत्रित हो गया। वह एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरा। चूंकि ट्रक में ईंटें लदी थीं इसलिए ट्रक के नीचे गिरते ही ईंटें केबिन का पार्टीशन तोड़ते हुए उसमें आ गईं। दोनों ईंटों से दब गए। बिजली की केबलों से टकराने के बाद लगी आग हादसे के दौरान ट्रक बिजली की केबलों से भी टकराया। पुलिस को आशंका है कि केबलों से टकराने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ट्रक के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान ट्रक में लदी ईंटें खिसककर केबिन की तरफ आ गईं। इससे चालक और क्लीनर केबिन में फंस गए। आग तेजी से फैलने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। ट्रक में आग लगी होने और केबिन में ईंटें फंसी होने के कारण राहत-बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं। करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले जा सके। आग में दोनों के शव बुरी तरह जल गए थे और केवल कंकाल ही बचे थे। एटा और फिरोजाबाद के रहने वाले थे ड्राइवर-क्लीनर चालक अवधेश कुमार (36) ने बताया कि ट्रक एटा से हमीरपुर के राठ की ओर जा रहा था। कुल 3 गाड़ियां साथ चल रही थीं। हादसे का शिकार हुए ट्रक में राजकुमार (35) और सचिन (25) सवार थे। राजकुमार एटा जिले के निढौली कलां थाना क्षेत्र के नगला सेवा चौकी के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम हुंदीलाल है। वहीं, सचिन फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के नगला अकोला के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम कमलेश यादव था। दोनों शादीशुदा थे। राजकुमार की 3 बेटियां हैं। ट्रक के मालिक का नाम अनुज (43) है। वह भी फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के नगला अकोला के रहने वाले हैं। CO ने की मृतकों की पहचान की पुष्टि CO अजय कुमार सिंह ने दोनों मृतकों की पहचान की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान हो गई है। घरवालों को सूचना दे दी गई है। आगे की प्रक्रिया जारी है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… तेज रफ्तार थार ने 5 को रौंदा:अमरोहा में चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत, एक के बाद एक 3 बाइकों को मारी टक्कर, 3 घायल अमरोहा में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार 5 को रौंद दिया। थार की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक हवा में उछल कर दूर जा गिरे। हादसे में तहेरे और चचेरे भाइयों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर घायल हैं। टक्कर लगने के बाद थार भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा होते ही घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और रोड पर जाम लग गया। इसी भीड़ का फायदा उठा कर थार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने संभल नंबर की कार कब्जे में ले ली है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली से आगरा का सफर 59 मिनट में होगा पूरा:बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से फिरोजाबाद-टूंडला के लोगों को भी मिलेगा फायदा, बेहतर होगी कनेक्टिविटी
    Next Article
    कानपुर में पटाखा बाजार में 1000 से ज्यादा फुटकर दुकानें:जानेमन से पैराशूट रॉकेट तक नई वैरायटी की धूम, 250 फायर फाइटर्स भी तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment