Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पटाखा बाजार में 1000 से ज्यादा फुटकर दुकानें:जानेमन से पैराशूट रॉकेट तक नई वैरायटी की धूम, 250 फायर फाइटर्स भी तैनात

    7 hours ago

    1

    0

    दीपावली में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में कानपुर में पटाखों का बाजार सजकर तैयार हो रहा है। इस बार बिठूर के सिंहपुर गांव में दो मैदानों पर थोक की 79 दुकानें लगाई गई हैं, जबकि पिछले साल यहां 34 दुकानें थीं। शहर के 40 स्थानों पर फुटकर पटाखों की दुकानें लगेंगी। पिछले साल इनकी संख्या करीब 700 थी, जो इस बार बढ़कर एक हजार से ज्यादा होने की संभावना है। बाजार में नई वैरायटी के पटाखे भी आए हैं, वहीं सुरक्षा के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड ने इंतजाम किए हैं। नई वैरायटी के पटाखे बाजार में आए इस बार बाजार में कई तरह के नए पटाखे उपलब्ध हैं। इनमें एक के बाद एक रंगीन धमाके करने वाला जानेमन, पैराशूट रॉकेट और तीन रंगों में आने वाला मल्टी शामिल है। 12 से लेकर 580 शॉट्स तक की वैरायटी भी दुकानों पर मिल रही है। कोल्ड ड्रिंक की बोतल जैसी पैकिंग में आने वाला अनार भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसके अलावा सीटी वाली चकरगिन्नी भी बाजार में उपलब्ध है। फुटकर बाजार में फायर ब्रिगेड और पुलिस की तैनाती सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि फुटकर बाजारों में 55 से अधिक फायर ब्रिगेड और 70 से ज्यादा बुलेट बाइक तैनात की जाएंगी। इनके साथ 250 फायर फाइटर्स और क्विक रिस्पांस टीम भी मुस्तैद रहेगी। एडिशनल पुलिस कमिश्नर संकल्प शर्मा ने बताया कि सिंहपुर में दो मैदानों पर बाजार लगने से थोक दुकानों की संख्या बढ़ाई गई है। इन स्थानों पर लगेंगी फुटकर दुकानें पटाखों की फुटकर दुकानें शहर के अलग-अलग इलाकों में लगेंगी। इनमें यूनियन क्लब ग्राउंड, बृजेंद्र स्वरूप पार्क, नवाबगंज आजाद पार्क, कमला नेहरू पार्क, दर्शनपुरवा सेंट्रल पार्क, तिकुनिया पार्क, नौबस्ता बसंत बिहार पार्क, इंद्रा नगर बुद्धा पार्क, कल्याणपुर रामलीला मैदान, बर्रा थाने के पास डी ब्लॉक, दबौली दुर्गा मंदिर पार्क, रेल बाजार रामलीला मैदान और घाटमपुर मंडी समिति शामिल हैं। इसके अलावा मझावन रामलीला मैदान, रमईपुर नाले के पास, बिल्हौर बीआरडी ग्राउंड, चौबेपुर बैलाही बाजार, उत्तरीपुरा रामलीला मैदान, अरौल बाजार मैदान, शिवराजपुर में गढ़ी के पास, ककवन नहर कोठी, श्यामनगर पुलिस चौकी के सामने खाली मैदान, जेके-1 वेलफेयर ग्राउंड, चंदननगर सनिगवां, कोयलानगर और आयुर्वेद संस्थान मैदान में भी दुकानें लगेंगी। शहर के अन्य निर्धारित स्थानों में शास्त्री पार्क जूही, आवास विकास हंसपुरम, पनकी और अर्मापुर के रामलीला मैदान, भीतरगांव का कृष्ण लीला मैदान, कुरसौली नगर का पुल, मकसूदाबाद ग्राउंड, मंधना रामलीला मैदान और बिठूर मेला ग्राउंड शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में ट्रक धू-धू कर जला, ड्राइवर-क्लीनर जिंदा जले:एटा से ईंट लादकर हमीरपुर जा रहा था, 7 घंट तक चला रेस्क्यू
    Next Article
    बुलंदशहर में स्कूली वैन में क्षमता से ज्यादा बच्चे मिले:वीडियो में छात्र सीएनजी सिलेंडर पर बैठे दिखे, एआरटीओ ने जांच की बात कही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment