Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, मौत:आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस से हुई हाथापाई

    4 hours ago

    1

    0

    जालौन में ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इस दौरान पुलिस से तीखी झड़प और हाथपाई हुई। घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र के पंचानन चौराहे की है। पढ़िए पूरा मामला…. कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदेवरा निवासी संजीव पटेल उर्फ बबलू (50) पंचानन चौराहे पर मंगलवार शाम मार्केट करने गया था। खरीदरी करने के बाद वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक लेकर युवक सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक के परिवार में तीन पुत्रियां हैं। जिनमें दो की शादी हो चुकी है। उनके पास मात्र दो बीघा जमीन थी। जिससे परिवार का भरण-पोषण होता था। हत्या का केस दर्ज करने की मांग युवक की मौत की सूचना मिलते ही ग्राम भदेवरा से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने पंचानन चौराहे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि यह महज दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। वे हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। वहीं स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जिससे पुलिस और ग्रामीणों में हाथापाई हो गई। सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाल बृजेश बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद हालात काबू में किए गए। हालांकि देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं एमएलसी राम आरपी निरंजन के प्रतिनिधि धनोरा जाम की सूचना पर पंचानन चौराहे पर पहुंचे। जहां उन्होंने जाम लगाए ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। करीब 2 घंटे की बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इसके बाद से कोंच, जालौन, नदीगांव तथा औरैया के लिए आवागमन शुरू हो सका। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया- तहरीर मिलने पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल स्थिति सामान्य है। जाम खुलने के बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो गया है। पुलिस टीम जांच में जुटी है। ………………….. ये खबर भी पढ़िए- एनकाउंटर में मारे गए जीशान की शादी होनी थी:पिता बोले- लड़की देख रहे थे; यूट्यूबर सलीम वास्तिक का गला रेत भाइयों ने कपड़े बदले गाजियाबाद के यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले जीशान सैफी और गुलफाम का CCTV सामने आया है। वीडियो में दोनों भाई लोनी स्थित यूट्यूबर के घर के आसपास दिखाई दिए हैं। दोनों बाइक से भागते नजर आए। उनके कपड़ों पर खून लगा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में 1082 स्थानों पर वैदिक मंत्रोच्चार से होलिका दहन:एसपी व एएसपी ने पुलिस लाइन में किया, चंद्र ग्रहण से दो दिन हुआ होलिका दहन
    Next Article
    महिला पर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार:कासगंज में शादी का दबाव बना रहा था, पुलिस ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment