Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में व्यापारी से झोला छीनने की कोशिश:दुकान बंद कर घर लौटते समय वारदात, शोर मचाने पर भागे बदमाश

    14 hours ago

    1

    0

    जालौन नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात एक व्यापारी से झोला छीनने का प्रयास किया गया। दुकान बंद कर घर लौट रहे कारोबारी को घर के पास बदमाशों ने घेर लिया, लेकिन शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला गणेशजी नगर निवासी दिलीप अग्रवाल मंगलवार रात करीब 9:21 बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनके हाथ से झोला छीनने की कोशिश की। 3 तस्वीरें देखिए- लोगों की आहट मिलते ही भागे आरोपी अचानक हुए हमले से घबराए व्यापारी ने शोर मचा दिया। आसपास लोगों की आवाजाही बढ़ने पर बदमाश झोला छीनने में नाकाम रहे और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर संदिग्धों की पहचान शुरू कर दी है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कोतवाली प्रभारी हरिशंकर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुरु पूर्णिमा पर कछला गंगा घाट पर आस्था का सैलाब:बदायूं में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
    Next Article
    रायबरेली में जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन:सड़क पर उतरकर ग्राम प्रधान के खिलाफ लगाए नारे, जलनिकासी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment