Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी ने एलपीजी वितरण एजेंसी के साथ बैठक की:बोलीं- पर्याप्त स्टॉक, कालाबाजारी और अनाधिकृत भंडारण पर होगी सख्त कार्रवाई

    11 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल (एलपीजी) विपणन/आपूर्ति शाखा के क्षेत्रीय बिक्री अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत गैस सिलेंडर आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी व अनाधिकृत भंडारण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान, एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को बताया कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने उपभोक्ताओं से घबराहट पैदा न करने की अपील की। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सिंगल बॉटल कनेक्शन के लिए सिलेंडर डिलीवरी के 25 दिनों के बाद और डबल बॉटल कनेक्शन के लिए 30 दिनों के बाद अग्रिम एलपीजी रिफिल बुकिंग की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 लागू है। यदि किसी अनाधिकृत स्रोत या दलाल के माध्यम से एलपीजी सिलेंडरों की खरीद-फरोख्त या भंडारण पाया जाता है, तो इसमें शामिल व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पेट्रोल/डीजल पंपों और गैस एजेंसियों के मालिकों को अपने सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने और बार-बार खरीदने वाले ग्राहकों व समस्त स्टाफ पर निगरानी रखने का निर्देश दिया। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी कालाबाजारी में संलिप्त न हो। जिला पूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम ने बताया कि जिले में एलपीजी डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक है ,किसी भी तरह की कोई किल्ली नहीं है।केवल गैस बुकिंग में बदलाव किया गया है। अब आप अपने लास्ट डिलवरी डेट के 25 दिन बाद सिलेंडर बुक करा सकते है, और 30 दिन बाद डबल कनेक्शन बुक करा सकते है। पहले बुकिंग वाले को पहले गैस दी जाएगी।सभी एलपीजी उपभोक्ता संबंधित अधिकृत एलपीजी कंपनी के ऑनलाइन बुकिंग मोबाइल नंबर या मोबाइल ऐप के माध्यम से गैस रिफिल बुक कराएं। वे नियमानुसार एलपीजी वितरक या गैस कंपनी के अधिकृत वेंडरों/हॉकर्स से ही गैस सिलेंडर रिफिल प्राप्त करें। उन्होंने उपभोक्ताओं से सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह पर ध्यान न देने की अपील भी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में ईंधन पर्याप्त, जिलाधिकारी ने अफवाहें खारिज कीं:कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, टीमें गठित
    Next Article
    गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए भीड़ उमड़ी:सोनभद्र में ओटीपी और गैस की कमी से उपभोक्ता परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment