Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए भीड़ उमड़ी:सोनभद्र में ओटीपी और गैस की कमी से उपभोक्ता परेशान

    13 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित बिच्छी में हंस वाहिनी एचपी गैस एजेंसी पर इन दिनों गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।गैस की कमी और ओटीपी आधारित वितरण प्रणाली के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसी संचालक ने बताया कि उन्हें जितनी गैस मिलनी चाहिए,उतनी उपलब्ध नहीं हो पा रही है।प्रशासन और पेट्रोलियम कंपनी के निर्देशों के अनुसार,बिना ओटीपी के किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर नहीं दिया जा सकता।कई उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आने से वितरण में बाधा आ रही है,जिससे एजेंसी पर भीड़ बढ़ रही है। संचालिका ने यह भी बताया कि कुछ ऐसे उपभोक्ता भी आ रहे हैं जिन्होंने कई वर्षों से गैस नहीं ली थी और अब अचानक मांग कर रहे हैं।ऐसे उपभोक्ताओं का कनेक्शन अपडेट करने में भी समय लग रहा है।एजेंसी हर ग्राहक को गैस उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही है, जिसके तहत कई उपभोक्ताओं को सिस्टम अपडेट करने के बाद एक घंटे के इंतजार के बाद गैस दी जा रही है। मधुपुर निवासी उपभोक्ता अवध नारायण ने बताया कि उनके पास निजी वाहन होने के कारण उन्हें एजेंसी पर 10 से 15 मिनट में गैस मिल गई और ज्यादा परेशानी नहीं हुई। वहीं, रॉबर्ट्सगंज से आए उपभोक्ता जितेंद्र कुमार ने बताया कि पहले गैस 21 दिन में मिलती थी, लेकिन अब यह अवधि बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि कई उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहा, जिससे बुकिंग के बावजूद गैस नहीं मिल पा रही है। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की। उपभोक्ता प्रिंस केसरी ने बताया कि वे पहली बार एजेंसी से गैस लेने आए हैं। पहले गैस की होम डिलीवरी होती थी, लेकिन फिलहाल यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। एजेंसी ने उन्हें बताया कि सिलेंडर केवल ओटीपी आने के बाद ही दिया जाएगा। हालाकि एजेंसी संचालक ने कहा कि कुछ लोग जरूरत से ज्यादा सिलेंडर जमा करने की कोशिश भी कर रहे हैं, जिससे स्थिति और जटिल हो रही है। वहीं बिचौलियों द्वारा टेम्पो लगाकर सिलेंडर लेने की कोशिश की जा रही है, जिन्हें गैस नहीं दी जाएगी। एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अगर गैस की आपूर्ति कम रही और उपभोक्ताओं की भीड़ इसी तरह बढ़ती रही तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने एलपीजी वितरण एजेंसी के साथ बैठक की:बोलीं- पर्याप्त स्टॉक, कालाबाजारी और अनाधिकृत भंडारण पर होगी सख्त कार्रवाई
    Next Article
    देवरिया में बारातियों के हुड़दंग मामले में एक युवक गिरफ्तार:गाड़ियों का 10 हजार का चालान, रोड जाम कर आतिशबाजी कर नोट उड़ाए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment