Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी ने सुनीं शिकायतें, 7 का मौके पर निस्तारण:तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस, अधिकारियों को दिए निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से समाधान करने और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में चकरोड पर अवैध कब्जे हटाने, भूमि की पैमाइश, पेंशन संबंधी मांगें, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग और चकबंदी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने तहसील सदर कार्यालय के विभिन्न पटलों का भी निरीक्षण किया। इनमें नायब तहसीलदार कोर्ट, आर.के. सेक्शन, संग्रह कार्यालय, राजस्व लिपिक कक्ष, पूर्ति निरीक्षक कक्ष और अभिलेखागार कक्ष शामिल थे। उन्होंने पटलों पर जाकर रजिस्टर व पत्रावलियों का अवलोकन किया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने तहसील परिसर में साफ-सफाई, जनसुविधाओं, राजस्व न्यायालयों में मामलों के निस्तारण और अन्य प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एसएसपी अविनाश पांडे, सीडीओ नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्य कांत त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में महिला ने फोरेंसिक साइंटिस्ट को चप्पलों से पीटा:बोली- मेरी बेटियों की वीडियो बना रहा था, मना करने पर मुझे थप्पड़ मारा
    Next Article
    जालौन में रोडवेज बस का ब्रेक हुआ फेल:बैरिकेड तोड़कर गिट्टी पर चढ़ी, खाली होने से टला बड़ा हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment